Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में खिलाड़ियों को ढेरों कैरेक्टर्स के विकल्प मिल जाते हैं। हर एडवांस सर्वर में कैरेक्टर्स की ताकत में बदलाव किया जाता है और उनका उपयोग करके मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Moco "Enigma" कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी को लेकर बात करेंगे।
Free Fire MAX में Moco "Enigma" कैरेक्टर: ताकत, कीमत और खरीदने की जानकारी पर एक नजर
Moco "Enigma" कैरेक्टर को काफी समय पहले गेम के अंदर जोड़ा गया था। नीचे खिलाड़ियों को हम कैरेक्टर की ताकत, कीमत और खरीदने की प्रक्रिया को लेकर बात करने वाले हैं:
Moco "Enigma" की ताकत
![Moco "Enigma" की ताकत (Image via Garena)](https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg?w=190 190w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg?w=720 720w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg?w=640 640w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg?w=1045 1045w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg?w=1200 1200w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg?w=1460 1460w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg?w=1600 1600w, https://staticg.sportskeeda.com/editor/2023/12/11170-17037532426137-1920.jpg 1920w)
Moco "Enigma" कैरेक्टर के पासEnigma's Eye नाम की ताकत देखने को मिलती है। यह पैसिव ताकत वाला फीमेल कैरेक्टर है, जो दुश्मनों की जानकारी को रिवील करता है। अगर दुश्मन को गोलियां कनेक्ट होती हैं और फिर वो कवर में लेते हैं, तो 6.5 सेकेंड्स तक आपको लाल कलर से निशान दिखाई देगा, जिससे विरोधियों को ढूंढ़ना आसान होगा और ज्यादा से ज्यादा किल कर पाएंगे।
Moco "Enigma" की कीमत
Free Fire MAX में दो तरीकों का उपयोग करके कैरेक्टर्स को खरीद सकते हैं, जिसमें पहला तरीका डायमंड्स और दूसरा गोल्ड कोइंस हैं। आपको बता दें कि Moco "Enigma" कैरेक्टर को 499 डायमंड्स या 10000 गोल्ड कोइंस में खरीद सकते हैं।
Moco "Enigma" कैरेक्टर को कैसे खरीदें?
इस बैटल रॉयल गेम में कैरेक्टर्स को खरीदना बहुत ज्यादा आसान होता है। अगर नए खिलाड़ियों को जानकारी नहीं पता है, तो परेशान होने की कोई आवश्यकता नहीं है। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: स्मार्टफोन में गेम को लॉगिन करना होगा।
स्टेप 2: "Preset" वाले बटन पर टच करें। "Character" पर क्लिक करने के तुरंत बाद स्क्रीन पर बायीं ओर कैरेक्टर्स की लिस्ट खुल जाएगी।
स्टेप 3: स्क्रॉल करके Moco "Enigma" कैरेक्टर को चुनना होगा। "Purchase" वाले बटन पर टच करके "10000 Gold Coins" या "499 Diamonds" का पेमेंट करके कैरेक्टर को खरीद सकते हैं।