Free Fire MAX के Monster Ring इवेंट की जानकारी हुई लीक, इनामों को लेकर अहम खुलासा

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Ring पर आधारित इवेंट्स लगातार आते रहते हैं। Garena द्वारा समय-समय पर नए आयटम्स को इस तरह के इवेंट्स में शामिल किया जाता है। हाल ही में @macbruh_ff समेत कई डाटा माइनर्स ने Monster Ring इवेंट को लेकर जानकारी लीक की है। इस आर्टिकल में हम पूरे इवेंट से जुड़ी सभी अपडेट्स पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX के Monster Ring इवेंट की जानकारी हुई लीक, इनामों को लेकर अहम खुलासा

Ad

प्रसिद्ध डाटा माइनर @macbruh_ff ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स पर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने आने वाले Monster Ring इवेंट को लेकर खुलासा किया और बताया कि यह इवेंट 14 सितंबर 2023 को रिलीज होने वाला है और इसका अंत 27 सितंबर 2023 को होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार यह भारत, बांग्लादेश और सिंगापूर के सर्वर्स पर आएगा।

Monster Ring इवेंट में संभावित तौर पर आपको Monster Attack Scar गन स्किन मिल सकती है। इसकी मदद से रेट ऑफ फायर और एक्यूरेसी के मामले में सुधार देखने को मिल सकता है। साथ ही Cobalt Monster Club बंडल, Scarlet Monster Club बंडल और Monster Transformer स्पोर्ट्स कार स्किन भी इसमें आपको संभावित तौर पर मिल जाएगी।

इन चीज़ों के अलावा कुछ अन्य आयटम्स को भी शामिल किया जा सकता है। इसके चांस बहुत ज्यादा नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें कि खिलाड़ियों को Monster Ring इवेंट में डायमंड्स खर्च करके स्पिन करने होंगे और इसकी मदद से आप इनाम पा सकते हैं। इस पूल में संभावित तौर पर टोकन्स भी होंगे, जिन्हें एक्सचेंज करके आप उन इनामों को ले पाएंगे, जो आपको स्पिन करते वक्त नहीं मिले।

अभी तक आधिकारिक तौर पर डेवलपर्स ने किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया है। अभी सभी चीज़ों को लेकर सिर्फ अफवाहें ही सामने आ रही हैं। अमूमन इस तरह के इवेंट्स को लेकर लीक हुई जानकारी सही ही साबित होती है। देखना होगा कि इवेंट इसी तरह आता है, या कुछ बदलावों के साथ इसे रिलीज किया जाता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications