Mystery Shop Event: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर कोई इवेंट का हिस्सा बनना चाहता है और तगड़े इनाम हासिल करना चाहता है। गेम में एक नई मिस्ट्री शॉप आई है और यह एक हफ्ते तक रहने वाली है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे और जानेंगे कि इनाम किस तरह से हासिल किया जा सकता है।Free Fire MAX में नए Mystery शॉप की हुई एंट्री: इनाम, डिस्काउंट और अन्य जानकारी View this post on Instagram Instagram PostFree Fire MAX का नया Mystery शॉप इवेंट आया है और यह आज ही 11 नवंबर 2024 को आया है। एक हफ्ते तक यह इवेंट चलने वाला है। 6 दिन के लिए यह इवेंट रहने वाला है और आप डिस्काउंट पा सकते हैं। आपको रैंडम डिस्काउंट मिलता है और आप 90% तक डिस्काउंट मिल सकता है।आपको स्पिन करना है और इसके बाद आपको डिस्काउंट मिल जाएगा। आप उतने डिस्काउंट पर चुना हुआ आयटम पा सकते हैं। आप डायमंड खर्च करके डिस्काउंट का प्रतिशत भी बदल सकते हैं। नीचे मिस्ट्री शॉप में मौजूद सभी इनाम नज़र आ जाएंगे:Country Fest Belle बंडलHappy Shiba ग्लू वॉल स्किनShark Attack FAMAS गन स्किनVacation Vibes ग्रेनेड स्किनFrost – Draco Commander (जूते)Candy Bounty (हेड)Banished Biker (बॉटम)Homer हेडWildhog मास्कDancing Panda बैकपैकTranquilKemusanFierce Demilord वेपन लूट क्रेटSickly Sweet वेपन लूट क्रेटआपको Free Fire MAX खोलने के बाद मिस्ट्री शॉप में जाना है। आपको इसके बाद डिस्काउंट चुनना है और जो डिस्काउंट मिलेगा, उस हिसाब से आपको डायमंड खर्च करके कम कीमत में इनाम क्लेम करना होगा। आप इसे लगातार बदल भी सकते हैं और अलग-अलग डिस्काउंट से इनाम पा सकते हैं। वॉल्ट से आप बाद में इनामों को अप्लाई कर सकते हैं। गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।