Free Fire MAX का नया Mystical Ring इवेंट हुआ लीक: शुरुआती तारीख और अन्य जानकारी पर एक नज़र

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX के लीक्स हमेशा ही सामने आते रहते हैं। अब नए लीक्स में Golden Shade बंडल को लेकर जानकारी दी गई है और यह जल्द ही भारतीय सर्वर पर नए Mystical Ring इवेंट के साथ आएगा। कई सारे डाटा माइनर्स @sawgaming_2.0 और @macbruh_ff ने हिंदी और इंग्लिश के पोस्टर्स रिलीज किए हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऑफिशियल रिलीज के पहले लक रॉयल सर्वर पर जानकारी दी है। आपको बता दें कि Golden Shade बंडल इन्क्यूबेटर का हिस्सा है और यह काफी ज्यादा रेयर विकल्प है। इस आर्टिकल में हम इवेंट को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में Golden Shade बंडल वाला इवेंट जल्द ही शुरू होगा

लीक्स के अनुसदार Mystical Ring के पोस्टर में Free Fire MAX में इसकी रिलीज डेट सामने आई है। आपको बता दें कि यह इवेंट 16 जून 2023 को देखने को मिलेगा। असल में यह नया Luck Royale है और यह 29 जून 2023 तक चलेगा। Ring थीम इवेंट्स की तरह आपको यहां पर भी डायमंड्स खर्च करने होंगे और इसके बाद स्पिन करने का मौका मिलेगा।

आपको बता दें कि स्किन की कीमत चेंज नहीं होगी। आपको 20 डायमंड्स ही एक स्पिन में खर्च करने होंगे और 10+1 स्पिन्स के पैक की कीमत 200 डायमंड्स है।

एक और अन्य डाटा माइनर @smartclown ने Free Fire MAX की लीक वीडियो में इंटरफेस दिखाया है। देखा जाए तो यह इंटरफेस काफी अनोखा और शानदार लग रहा है। साथ ही Golden Shade बंडल के अलावा आपको यहां कुछ अन्य इनाम भी मिलने वाले हैं। आपको Navy Shade बंडल, Golden Wraith बंडल और Phantom Samurai बंडल भी मिलने वाले हैं।

कई सारे डाटा माइनर्स ने लीक हुई Mystic Ring को लेकर भी जानकारी दी है। हालांकि, चीज़ों में समय के साथ बदलाव भी संभव रहता है। ऐसे में लीक्स के मुकाबले मुख्य अपडेट में चीज़ें अलग रह सकती हैं।

App download animated image Get the free App now