Booyah Pass Price & Process to Get: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Booyah Pass हर एक महीने में आते हैं। दिसंबर 2024 की शुरुआत हुई है और इसी के साथ नया पास भी आ गया है। Booyah Pass का सीजन 24 काफी चर्चा का विषय है और कई लोग इसे खरीदना चाहते हैं। हालांकि, उन्हें कीमत और इसे खरीदने का तरीका नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करने वाले हैं।
Free Fire MAX के नए Booyah Pass की कीमत क्या है और इसे कैसे खरीदें?
Booyah Pass सीजन 24 असल में 1 दिसंबर 2024 को आया था। यह 31 दिसंबर 2024 तक रहने वाला है और इसमें कई अच्छे इनाम मौजूद हैं। इसी बीच No Horsin’ Around और Horsin’ Around बंडल सबसे मुख्य इनाम है। प्रीमियम इनाम पाने के लिए पास को अपग्रेड करना पड़ता है।
बता दें कि Booyah Pass के दो तरह के वैरिएंट मौजूद हैं। Booyah Pass Premium आपको 399 में मिल जाता है और Premium Plus पास 899 डायमंड्स का होता है। Premium Plus में आपको 50 BP लेवल सीधा मिल जाती है और इसी वजह से आपको सभी इनाम पाने के लिए कम मिशन करने होंगे।
Free Fire MAX में Booyah Pass कैसे खरीदना है?
आप नीचे दिए गए तरीके से पास खरीद सकते हैं:
स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और लॉगिन करें।
स्टेप 2: Booyah Pass के विकल्प पर जाना है और सभी इनाम आपको मिलेंगे।
स्टेप 3: नीचे अपग्रेड का आपको बटन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपको दो तरह के विकल्प दिखेंगे और किसी एक को चुनें। इसक साथ ही पेमेंट करना है और Booyah Pass तुरंत ही खरीदा जा सकता है।
गरेना फ्री फायर मैक्स से जुड़ी खबरें और इवेंट्स को लेकर अपडेट्स आप यहां पा सकते हैं।