Free Fire MAX में Cannibal Havoc बंडल की जल्द ही होगी एंट्री, खास लक रॉयल में आएगा नज़र

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के Winterland Special Token Royale इवेंट को लेकर जानकारी सामने आई है। इस इवेंट को लेकर नए लीक सामने आए हैं। आपको बता दें कि कई सारे डाटा माइनर्स ने बताया है कि गेम में नया Luck Royale जोड़ा जा सकता है। इसमें Cannibal Havoc बंडल शामिल है और इसे असल में मुख्य वर्जन के रूप में चुना गया है।

Free Fire में ढेरों डाटा माइनर्स हैं जिन्होंने उन्होंने इसके बारे में बात की। KnightClown, BB Bhai और Gaming Mistry ने इस गेम को लेकर थोड़ी जानकारी दी है। आपको बता दें कि आने वाले इवेंट में यह Luck Royale आने वाला है। आपको बता दें कि पोशाकों की एक सीरीज ही रिलीज होने वाली है।


Free Fire में जल्द ही नया Cannibal Havoc बंडल जुड़ सकता है

KnightClown की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार Winterland Special Token को Free Fire MAX में कुछ दिनों बाद जोड़ा जाएगा। इस लक रॉयल में आप डायमंड्स खर्च करके कुछ अनोखी चीज़ें पा सकते हैं। इसमें एक बंडल है, जिसका नाम Cannibal Havoc बंडल है। इसके साथ ही एक फिस्ट स्किन और पैराशूट स्किन भी शामिल है। आपको बता दें कि सर्फबोर्ड और कुछ अन्य छोटे रिवार्ड्स भी इसमें शामिल हैं।

आपको बता दें कि इस बंडल में एक अनोखा फीचर है। इस फीचर को लुक चेंज बोलते हैं। असल में यह मैच के दौरान एक्टिवेट हो सकता है और पोशाक का रंग बदल जाता है। इसमें आपको कई कस्टमाइजेशन के विकल्प मिल जाते हैं।

youtube-cover

आपको बता दें कि इस इवेंट में हिस्सा लेने और इनाम पाने के लिए डायमंड्स खर्च करने होंगे। लक रॉयल में डायमंड्स खर्च करके ही चीज़ें पाई जा सकती हैं। अब देखना होगा कि Free Fire MAX में डेवलपर्स इस इवेंट को जब जोड़ते हैं। कई लोग नए बंडल को हासिल करके गेम में ही बदलाव करना चाहेंगे।

App download animated image Get the free App now