Free Fire MAX में कैसुअल मोड का भारतीय सर्वर पर पूरा कैलेंडर हुआ रिलीज, जानिए कब कौन-से मोड आएंगे?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड मोड्स को सबसे ज्यादा पंसद किया जाता है। हालांकि, समय-समय पर टेम्पररी मोड्स रिलीज किए जाते हैं। इन मोड्स को इवेंट में रिलीज किया जाता है। गेम में कुछ मोड्स को रिलीज किया गया है और इस आर्टिकल में हम इसके पूरे कैलेंडर पर नज़र डालने वाले हैं।


Free Fire MAX में कैसुअल मोड का भारतीय सर्वर पर पूरा कैलेंडर

Garena ने हाल ही में नया कैसुअल मोड Free Fire MAX के भारतीय सर्वर पर जोड़ा है। आपको इसमें दो मोड्स देखने को मिलेंगे, जिनका नाम Pet Smash और Pet Mania है। इसकी शुरुआत कल 31 मार्च को हो गई थी और यह अप्रैल के आने वाले कुछ दिनों तक उपलब्ध रहेगा। कैलेंडर रिलीज हो गया है और आप नीचे पूरी लिस्ट को देख सकते हैं:

  • Pet Smash (31 मार्च 2023 से लेकर 13 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध रहेगा।)
  • Pet Mania (31 मार्च 2023 से लेकर 13 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध रहेगा।)
  • Rampage United (7 अप्रैल 2023 से लेकर 4 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध रहेगा।)
  • Big Head (14 अप्रैल 2023 से लेकर 11 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध रहेगा।)
  • Coin Clash (21 अप्रैल 2023 से लेकर 18 अप्रैल 2023 तक उपलब्ध रहेगा।)
यह रहा गेम के अंदर मौजूदा कैलेंडर (Image via Garena)
यह रहा गेम के अंदर मौजूदा कैलेंडर (Image via Garena)

Free Fire MAX के नए मोड्स को किस तरह से खेला जा सकता है?

आप नीचे दिए गए तरीके से नए मोड्स को ट्राय कर सकते हैं:

स्टेप 1: Free Fire MAX को खोलें और अकाउंट से लॉगिन करें।

स्टेप 2: मोड सिलेक्शन के विकल्प पर जाएं और आपको यहां ढेरों मोड्स मिलेंगे।

आपको एक मोड को चुनना होगा (Image via Garena)
आपको एक मोड को चुनना होगा (Image via Garena)

स्टेप 3: आपको नए मोड्स भी यही दिख जाएंगे, आप उनपर क्लिक करके उन्हें चुन सकते हैं। साथ ही Start बटन पर क्लिक करके मैचमेकिंग कर सकते हैं।