Free Fire MAX में आने वाले इवेंट को लेकर जानकारी आई सामने, मुफ्त में मिलेगा मास्क?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर हफ्ते कई इवेंट्स आते हैं और अभी भी बढ़िया इवेंट चल रहे हैं। भारत सर्वर पर Mission Makeover इवेंट चल रहा है और इसमें कई मिनी इवेंट्स आते हैं। डेवलपर्स ने पूरे कैलेंडर की जानकारी दे दी है लेकिन कई सारे इवेंट्स को लेरक अभी तक अपडेट नहीं मिला है।

Ad

हाल ही में एक नया लीक सामें आया है और इसमें आने वाले मिशन्स की जानकारी मिली है। दरअसल, फेमस डाटा माइनर VIPClown OFC ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा बताया है कि प्लेयर्स को मुफ्त में Gilded मास्क मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आने वाले इवेंट की जानकारी पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX में Gilded मास्क जल्द ही प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा

Ad

Free Fire MAX के इन-गेम इवेंट से इवेंट से जुड़ा एक पोस्टर सामने आया है। दरअसल, प्रसिद्ध डाटा माइनर VIPClown ने हाल ही में बताया कि भारत, बांग्लादेश और सिंगापुर के सर्वर पर इवेंट आने वाला है। इसकी संभावित शुरुआती तारीख 17 फरवरी 2023 रहेगी और इसका अंत 19 फरवरी 2023 को होगा। तरीकों में बदलाव भी संभव है।

इस इवेंट में टास्क आसान होगा और आपको मुफ्त में मास्क मिल जाता है। VIPClown ने अधिक जानकारी नहीं दी है और सभी इनामों के बारे में भी पता नहीं है। साथ ही यह भी देखना होगा कि कितने लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं। यह साफ है कि मिशन के सेक्शन में Makeover टैब में यह इवेंट आएगा। आप यहां से टास्क करके इनाम पा सकते हैं।

Free Fire MAX के लीक्स अमूमन आते हैं और ज्यादातर मौकों पर यह सही भी साबित होते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि Free Fire MAX में यह इवेंट कबतक आता है। गौर करने वाली बात यह है कि यह इवेंट कम समय के लिए है और इतने में टास्क करना जरूर मुश्किल होगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications