New Evo Vault Event Price, Rewards & Details: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में हर महीने नए इवो वॉल्ट आने की परंपरा बन गई है। लगातार अलग-अलग तरह की गन स्किन्स इसमें जोड़ी जाती हैं। अगस्त 2024 का वॉल्ट अब आ गया है और यह फैंस के बीच चर्चा का विषय रहने वाला है क्योंकि कई तगड़ी गन स्किन्स शामिल की गई हैं। इस आर्टिकल में हम इवो वॉल्ट में मौजूद इनाम और अन्य चीज़ों के बारे में बात करेंगे। Free Fire MAX का नया Evo Vault (अगस्त 2024): इनामों की लिस्ट, आखिरी तारीख, कीमत और अन्य जानकारी View this post on Instagram Instagram PostFree Fire MAX में अगस्त 2024 की शुरुआत के साथ ही Evo Vault आ गया है। यह पूरे महीने उपलब्ध रहने वाला है। इसका अर्थ है कि 31 अगस्त 2024 तक वॉल्ट रहेगा। ऐसे में आपके पास लिजेंड्री स्किन्स पाने के लिए पर्याप्त समय होगा। इसमें आपको Parafal और UMP की कुछ रोचक स्किन्स मिल रही हैं। इसके अलावा कुछ अन्य आयटम्स भी है। नीचे इनामों की जानकारी है:Parafal – Lore Cyclone स्किन M1887 – Sterling Conqueror स्किनUMP – Booyah Day स्किनFamas – Demonic Grin स्किनLore Cyclone (Parafal) टोकन क्रेट Sterling Conqueror (M1887) टोकन क्रेटBooyah Day 2021 (UMP) टोकन क्रेटDemonic Grin (Famas) टोकन क्रेटगोल्ड रॉयल वाउचर्स लक रॉयल वाउचर्स आर्मर क्रेट बोनफायर पॉकेट मार्केट आपको बता दें कि इवो स्किन्स दिखने में बहुत शानदार रहती हैं और इन्हें अपग्रेड करने पर आप स्टैट्स बढ़ाकर मैच में फायदा उठा सकते हैं। Free Fire MAX में Evo Vault में स्पिन की कीमत क्या है?Evo Vault में आपको स्पिन करने पड़ते हैं और अगर किस्मत रही, तो ही इनाम मिलता है। आपको बता दें कि इस इवेंट में एक स्पिन की कीमत अभी 20 डायमंड्स हैं और अगर आप 10+1 स्पिन करना चाहते हैं, तो 200 डायमंड्स खर्च करने होंगे। अगर आप काफी समय से ऊपर दिए गए आयटम्स में से कुछ हासिल करने की इच्छा रख रहे थे, तो अभी सही समय है।