Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में Frostfire Ring इवेंट की एंट्री हुई है। रिंग इवेंट्स को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है क्योंकि इसमें रेयर चीज़ें जोड़ी जाती हैं। इस नए रिंग इवेंट में भी ढेरों तगड़े इनामों को शामिल किया गया है। इस आर्टिकल में आप Frostfire Ring इवेंट में आए सभी इनामों के बारे में बात करेंगे। Free Fire MAX में नया Frostfire Ring इवेंट: इनाम, कीमत और अन्य जानकारी View this post on Instagram Instagram Postगेम में आज (8 दिसंबर 2023) ही नए रिंग इवेंट को जोड़ा गया है। इसका नाम Frostfire Ring इवेंट है और यह एक हफ्ते तक नज़र आने वाला है। इसका सीधा अर्थ है कि अभी खिलाड़ियों के पास इसमें हिस्सा लेने का काफी ज्यादा समय है। आप डायमंड्स खर्च करके कई जबरदस्त इनाम पा सकते हैं। आपको नीचे दिए गए सभी इनाम Ring इवेंट में देखने को मिलेंगे:Frostfire HitterFrostfire Cutie बैकपैकग्लू वॉल – Frostfire Keeper स्किनकटाना – Frostfire Echo स्किनAWM – Frostfire Snip स्किनFrostfire’s Calling (इमोट)Sparkling Frostfire Skywing1x Frostfire टोकन 1x Frostfire टोकन2x Frostfire टोकन3x Frostfire टोकन4x Frostfire टोकन10x Frostfire टोकनयहां इनाम फिक्स नहीं है। आपको कभी भी कोई भी इनाम मिल सकता है। FrostFire Ring इवेंट में स्पिन की कीमत कितनी है?Free Fire MAX में हर एक रिंग इवेंट की तरह आपको यहां पर भी स्पिन करने होंगे। रैंडम तौर पर इनाम मिलेंगे। यहां पर इनाम किसी भी तरह से फिक्स नहीं है। एक स्पिन की कीमत यहां पर 20 डायमंड्स हैं और आप 200 डायमंड्स में 10+1 स्पिन पा सकते हैं। एक बार में पूरा पैक खरीदने पर आप एक स्पिन अधिक पा सकते हैं। अगर आपके पास काफी सारे डायमंड्स हैं या आप खर्च करने का दम रखते हैं, तो ही इवेंट में हिस्सा लें क्योंकि यहां काफी पैसे लग सकते हैं।