Free Fire MAX का नया गोल्ड रॉयल हुआ लीक, अपडेट के साथ होगा रिलीज?

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में गोल्ड रॉयल एक ऐसी चीज़ है, जहां खिलाड़ी गोल्ड कोइंस की मदद से आयटम्स खरीद सकते हैं। आपको यहां डायमंड्स खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आपको बता दें कि Vipclown ने हाल ही में एक नए गोल्ड रॉयल के बारे में जानकारी दी है।

Ad

Free Fire MAX का नया गोल्ड रॉयल हुआ लीक

एक इंस्टाग्राम पोस्ट द्वारा Vipclown ने Free Fire MAX के गोल्ड रॉयल का पोस्टर दिखाया जा रहा है। अगर इसपर भरोसा किया जाए तो Hailstorm Honey बंडल आप गोल्ड कोइंस द्वारा खरीद सकते हैं। असल में यह लक रॉयल का एक सेक्शन रहेगा। आप नीचे पोस्ट में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Ad

यह पोशाक पिंक और सफेद रंग की पोशाक में है। आपको एक जबरदस्त विकल्प मिल रहा है। इसमें टॉप, बॉटम, जूते और हेड है। गोड़ल्ड रॉयल अमूमन अपडेट के साथ आता है और यह थोड़े समय तक गेम में मौजूद रहता है।

अभी का गोल्ड रॉयल जल्द ही खत्म हो जाएगा (Image via Garena)
अभी का गोल्ड रॉयल जल्द ही खत्म हो जाएगा (Image via Garena)

Hailstorm Honey बंडल संभावित रूप से Free Fire MAX के अगले OB38 अपडेट के साथ रिलीज हो सकता है। यह अपडेट 11 जनवरी 2023 को आएगा। आप 300 गोल्ड में एक स्पिन कर सकते हैं वहीं 10+1 का पैक 3,000 गोल्ड में आता है। आपको हर 24 घंटे में एक मुफ्त स्पिन मिलता है। साथ ही आप गोल्ड रॉयल वाउचर को यहां इस्तेमाल कर सकते हैं।

गोल्ड रॉयल से इनाम पाना पूरी तरह से लक पर निर्भर है। इसमें आपको कई बार कम गोल्ड में चीज़ मिल जाती है, तो कई बार ज्यादा मेहनत लगती है। ध्यान रखें कि यह सिर्फ एक लीक है और आगे जाकर शायद यह सही साबित नहीं हो। जब तक नया अपडेट नहीं आता है, कोई चीज़ क्लियर नहीं हो पाएगी। हालांकि, इस तरह के लीक्स हमेशा सही होते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications