Free Fire MAX में नया Ink Stroke टोकन व्हील लीक हुआ: जानें शुरू होने की तारीख और अन्य जानकारी

Free Fire MAX (Image via Garena)
Free Fire MAX (Image via Garena)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में लगातार नए इवेंट्स को प्रस्तुत किया जाता है। गेम में जुड़ने वाले इवेंट की जानकारी कुछ दिनों पहले ही डेटा माइनर्स के द्वारा लीक कर दी जाती है। हाल ही में @venom.ofc_ पर आने वाले इवेंट का खुलासा हुआ है। इस इवेंट में खिलाड़ियों को दिलचस्प रिवॉर्ड्स मिलेंगे। इसमें खिलाड़ियों को सबसे आकर्षित Ink Stroke बंडल मिलेगा, जो स्पेशल इफ़ेक्ट से तैयार किया गया है। खैर, इस आर्टिकल में हम इवेंट की पूरी जानकारी देने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX में नया Ink Stroke टोकन व्हील लीक हुआ: जानें शुरू होने की तारीख और अन्य जानकारी

Ad

Free Fire MAX में Ink Stroke टोकन व्हील आज (26 अगस्त 2023) को शामिल होने वाला है। यह इवेंट दो सप्ताह (8 सितंबर 2023) तक चलेगा। इस इवेंट की जानकारी @venom.ofc_ के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिली है। यह इवेंट तीन मुख्य सर्वर पर रिलीज होने वाला है, जिसमें भारत, बांग्लादेश और सिंगापूर शामिल हैं।

सभी प्लेयर्स उम्मीद कर रहे हैं, कि Ink Stroke टोकन व्हील पूरी तरह फेडेड व्हील की तरह होने वाला है। जहां प्लेयर्स डायमंड्स खर्च करके प्राइज पूल से रिवॉर्ड्स प्राप्त कर पाएंगे। इसमें स्पिन करने पर खिलाड़ियों को टोकन और बंडल प्राप्त हो सकते हैं। इस लीक में सभी रिवॉर्ड्स की जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है। इवेंट आने के बाद सभी जानकारी देखने को मिल जाएगी।

हालांकि, Ink Stroke बंडल को प्राप्त करने की कोई भी ग्यारंटी नहीं है। प्लेयर्स लगातार स्पिन करके अपने लक को ट्राय कर सकते हैं और रिवॉर्ड्स को प्राप्त कर सकते हैं। इस इवेंट की जानकारी गरेना ने आधिकारिक रूप से नहीं दी है, लेकिन अभी तक डेटा माइनर्स ने जीतने भी इवेंट का खुलासा किया है। वो सभी इवेंट उसी तारीख को गेम के अंदर देखने को मिले हैं। इस वजह से प्लेयर्स इवेंट का इंतजार कर सकते हैं।

Edited by Sawan E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications