Free Fire MAX में नया Kairos कैरेक्टर: ताकत, कीमत और छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB44 अपडेट की एंट्री हो गई है। इसे कल ही शामिल किया गया है। इस अपडेट के साथ ही गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड मोड में थोड़े चेंज आए हैं। इसके साथ कैरेक्टर्स और हथियारों की ताकत के मामले में थोड़े एडजस्टमेंट देखने को मिले हैं। इसी बीच डेवलपर्स ने Kairos नाम का नया कैरेक्टर भी शामिल किया है। इस आर्टिकल में हम उसी को लेकर बात करेंगे।

Ad

Free Fire MAX में नया Kairos कैरेक्टर: ताकत, कीमत और छोटी-बड़ी हर जानकारी

Kairos कैरेक्टर (Image via Garena)
Kairos कैरेक्टर (Image via Garena)

Kairos कैरेक्टर के पास Defense Breaker नाम की ताकत है। इसमें दो तरह के मोड्स हैं, Defense मोड और Breaker मोड, जिनका उपयोग करके फायदा उठाया जा सकता है।

Ad

Defense मोड का उपयोग करके आप EP बढ़ा सकते हैं। जब तक EP फुल नहीं होती, इसका इफेक्ट बना रहेगा। दूसरी ओर Breaker मोड का इस्तेमाल करके EP बढ़ने के बाद जब भी आप एक ऐसे विरोधी पर हमला करेंगे, जिसने शील्ड या आर्मर का उपयोग किया हो, तो आपको 5 EP प्रति सेकेंड मिलती है। जब भी आप शील्ड लगाएंगे, तो विरोधी के 120 तक शील्ड पॉइंट्स कम होंगे।

Kairos कैरेक्टर को कैसे हासिल करें?

Kairos कैरेक्टर को भले ही डेवलपर्स ने 17 अप्रैल 2024 को नए अपडेट के साथ Free Fire MAX में जोड़ दिया है लेकिन अभी यह उपलब्ध नहीं है। कुछ समय बाद इसे खिलाड़ी खरीदकर उपयोग कर पाएंगे। अगर आप आक्रमक खिलाड़ी हैं, तो यह कैरेक्टर आपके लिए बेहतरीन विकल्प रह सकता है।

Kairos की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन अगर अन्य कैरेक्टर्स की औसतन कीमत के हिसाब से देखें, तो यह नया विकल्प 199 डायमंड्स में पा सकते हैं। यह सिर्फ अनुमान है और अगर डेवलपर्स चाहें, तो इस नए कैरेक्टर को थोड़ा महंगा भी बेच सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications