Free Fire MAX में आने वाले Tapestry Wall वेब इवेंट से जुड़ी जानकारी हुई लीक, जानिए किन खास चीज़ों की होगी एंट्री

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के कई सारे बड़े इवेंट्स की जानकारी पहले ही सामने आ जाती है। कई भरोसेमंद डाटा माइनर्स इससे जुड़ी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दे देते हैं। आपको बता दें कि नया Tapestry Wall वेब इवेंट आने वाला है और कुछ माइनर्स ने यह चीज़ लीक की है।

Ad

इस खास इवेंट में शानदार इनाम रहेंगे और ग्लू वॉल को अनलॉक करना सबसे मुख्य लक्ष्य होगा। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में आने वाले इस खास Tapestry Wall वेब इवेंट को लेकर लीक हुई छोटी-बड़ी हर जानकारी पर एक नज़र डालने वाले हैं।


Free Fire MAX के खास Tapestry Wall वेब इवेंट से जुड़ी जानकारी हुई लीक

youtube-cover
Ad

Free Fire MAX का Tapestry Wall वेब इवेंट जल्द ही आ सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले हफ्ते तक इसकी एंट्री हो सकती है। @venom.ofc, @macbruh_ff और कई सारे अन्य डाटा माइनर्स ने मिलकर इस इवेंट से जुड़ी जानकारी दी है।


नियम Rules

इस इवेंट से जुड़े लीक्स के अनुसार ग्लू वॉल्स पर 5 अलग-अलग तरह के लॉक्स होंगे और खिलाड़ियों को इसे खोलने के लिए सही लॉक को चुनना होगा। जैसे-जैसे लॉक्स कम होंगे, वैसे ही जीत के चांस बढ़ते जाएंगे। इनाम सीधा वॉल्ट में आ जाएगा और जो भी आयटम्स आपने इस Tapestry Wall वेब इवेंट में नहीं उपयोग किए हैं, उन्हें Free Fire MAX टोकन्स में बदला जाएगा।


सर्वर्स

आपको बता दें कि Free Fire MAX और इसके मुख्य वर्जन के हर देश में अलग सर्वर हैं। खबरों के अनुसार यह इवेंट सिंगापुर, इंडिया, इंडोनेशिया, MENA, बांग्लादेश और CIS सर्वर्स पर आएगा। भारत में इस इवेंट का आना कई सारे फैंस को खुशी दे रहा होगा। हालांकि, इसके समय का खुलासा नहीं हुआ और संभावित तौर पर खिलाड़ियों को अभी के लिए इंतजार ही करना पड़ सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications