Free Fire MAX में नए टॉप-अप इवेंट की जल्द ही होगी एंट्री, अहम जानकारी सामने लीक हुई

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में समय-समय पर टॉप-अप इवेंट्स आते रहते हैं। इन इवेंट्स को फैंस बहुत पसंद करते हैं क्योंकि यहां डायमंड्स की खरीदी पर एक्स्ट्रा इनाम भी मिलते हैं। अभी Dance टॉप-अप इवेंट चल रहा है और जल्द ही गेम में नया इवेंट आएगा।

Ad

VIP Clown काफी फेमस डाटा माइनर हैं और उनकी द्वारा दी गई जानकारी अमूमन सही साबित होती है। उन्होंने थोड़े समय पहले अपडेट दिया कि जल्द ही गेम में Ruins टॉप-अप इवेंट आएगा। इसमें आपको कई शानदार इनाम मिलेंगे और आप उन्हें हासिल करके जबरदस्त फायदा उठा सकते हैं।


Free Fire MAX Ruins Top-Up event will provide a loot crate, Gloo Wall skin, and more

VIP Clown ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्टर चेयर किया और इसमें उन्होंने Free Fire Ruins टॉप-अप इवेंट के बारे में जानकारी दी है। इस इवेंट की शुरुआत संभावित रूप से 6 फरवरी 2023 को होगी। दरअसल, अभी Dance टॉप-अप इवेंट चल रहा है और इसका अंत उसी समय के करीब होगा।

Ad

डाटा लाइनर्स ने इवेंट को लेकर लगभग पूरी जानकारी दे दी है। आपको यहां पर इवेंट में डायमंड्स की खरीदी करने पर ढेरों इनाम मिलेंगे। यह रहे कुछ रिवॉर्ड्स:

  • 100 डायमंड्स की खरीदी पर मुफ्त Ruins Greatsword मिलेगा।
  • 300 डायमंड्स की खरीदी पर मुफ्त Ruins Colossus Loot मिलेगा।
  • 500 डायमंड्स की खरीदी पर मुफ्त Gloo Wall – Ruins Colossus मिलेगी।

आप 500 डायमंड्स की खरीदी करके तीनों ही चीज़ों को क्लेम कर सकते हैं। देखा जाए तो यह एक खराब डील नहीं है।

Garena ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इस इवेंट को लेकर जानकारी नहीं है। अभी यह सिर्फ लीक हैं। हालांकि, अमूमन इस तरह के लीक्स सही होते हैं क्योंकि इसमें ढेर सारी जानकारी मौजूद है। लोगों को यहां डायमंड्स खर्च करके अच्छी चीज़ें मिलेगी और डायमंड्स भी प्राप्त होंगे। ऐसे में पैसा किसी भी तरह से वेस्ट नहीं हो रहा है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications