Free Fire MAX के OB33 अपडेट का संभावित मेंटेनेंस ब्रेक और रिलीज डेट

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के OB33 एडवांस सर्वर का अंत हो गया है। अब मुख्य वर्जन में अपडेट के लिए हर कोई इंतजार कर रहा है। इस अपडेट के साथ गेम में कुछ शानदार फीचर्स को जोड़ा जाने वाला है।

Ad

Free Fire MAX के OB33 अपडेट की मेंटेनेंस ब्रेक को लेकर अहम जानकारी

Free Fire MAX सर्वर्स को थोड़े समय के लिए ब्रेक पर भेजा जाएगा (Image via Sportskeeda)
Free Fire MAX सर्वर्स को थोड़े समय के लिए ब्रेक पर भेजा जाएगा (Image via Sportskeeda)

मुख्य अपडेट के रिलीज के दिन थोड़े समय के लिए गेम को बंद किया जाता है। इसे मेंटेनेंस ब्रेक कहा जा सकता है और इस समय के बीच कोई भी खिलाड़ी Free Fire MAX को खेल नहीं पाता है। आपको बता दें कि ब्रेक कुछ ही घंटों का रहता है और यह गेम एक बार फिर उपलब्ध हो जाता है।

Ad

अगर पिछले कुछ अपडेट्स में आए में मेंटेनेंस ब्रेक पर नजर डालें तो इसकी शुरुआत सुबह 9:30 को होती है और यह शाम को 6 बजे तक चलता है। ज्यादातर मौकों पर समय यही रहता है लेकिन आधिकारिक रूप से घोषणा के बाद सही समय पता चल जाएगा। इसी बीच गूगल प्ले स्टोर पर अपडेट आ जाएगा और आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, यह गेम मेंटेनेंस ब्रेक के बाद ही खुलेगा।


Free Fire MAX के OB33 अपडेट की संभावित रिलीज डेट

 Clash Squad के रैंक सीजन का अंत 24 मार्च 2022 को होगा (Image via Garena)
Clash Squad के रैंक सीजन का अंत 24 मार्च 2022 को होगा (Image via Garena)

डेवलपर्स ने अभी तक आधिकारिक रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, काफी चांस रहेंगे कि Free Fire MAX का अपडेट Clash Squad रैंक मोड के एक दिन पहले या उसी दिन आएगा। Clash Squad सीजन 11 के रैंक मोड का अंत संभावित रूप से 24 मार्च 2022 को देखने को मिलेगा। इसी कारण अनुमान लगाया जा सकता है कि OB33 अपडेट को 23 या 24 मार्च को रिलीज किया।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications