Free Fire MAX के OB34 अपडेट की संभावित रिलीज डेट, मेंटेनेंस ब्रेक और अन्य अहम जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में समय-समय पर अपडेट्स आते रहते हैं। इससे गेम में बग्स को सही किया जाता है वहीं कुछ नए फीचर्स को भी लाया जाता है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB34 अपडेट की संभावित रिलीज डेट के बारे में बात करेंगे।

नोट: भारत में अभी Free Fire बैन है और इसी वजह से आपको MAX वर्जन का आनंद लेना चाहिए।


Free Fire MAX के OB34 अपडेट की संभावित रिलीज डेट

क्लैश स्क्वाड सीजन का अंत 25 मई को होगा (Image via Garena)
क्लैश स्क्वाड सीजन का अंत 25 मई को होगा (Image via Garena)

Free Fire और Free Fire MAX दोनों में अपडेट्स साथ में आते हैं। Free Fire के OB34 अपडेट की संभावित रिलीज डेट 24 मई 2022 बताई जा रही है। पिछले कुछ अपडेट्स से पैटर्न के बारे में अच्छी तरह जानकारी मिल गई है। दरअसल, क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन के अंत के एक दिन पहले अपडेट आता है।

क्लैश स्क्वाड मोड के रैंक सीजन का अंत 25 मई 2022 को देखने को मिलेगा। इसी वजह से अपडेट एक दिन पहले यानी 24 तारीख को आ सकता है। इस अपडेट के साथ गेम में मेनटेंटेंस ब्रेक भी आएगा और कुछ घंटों के लिए खिलाड़ी गेम का आनंद नहीं ले पाएंगे। हालांकि, इसी समय के दौरान आप नए सीजन के लिए अभी से प्लानिंग कर सकते हैं और नए फीचर्स को टेस्ट कर सकते हैं।


एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट क्या हो सकती है?

एडवां सर्वर की शुरुआत दो हफ्तों में होगी (Image via Garena)
एडवां सर्वर की शुरुआत दो हफ्तों में होगी (Image via Garena)

OB34 अपडेट की रिलीज डेट अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है। यह तारीख पिछले कुछ अपडेट्स से ली गई है। कुछ हफ्तों बाद एडवांस सर्वर की शुरुआत होगी और फिर आप यहां अपडेट में आने वाले फीचर्स को पहले ही टेस्ट कर पाएंगे। Free Fire का एडवांस सर्वर एक या दो हफ्ते में आ सकता है। इसकी संभावित तारीख 10 मई से 12 तक रहेगी।