Free Fire MAX के OB35 एडवांस सर्वर अपडेट की रिलीज डेट और समय (भारतीय सर्वर)

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का अंतिम OB34 अपडेट 25 मई 2022 को लाया गया था। इस अपडेट के साथ गेम में कई बदलाव देखने को मिले और हर किसी को अपडेट पसंद आया था। जल्द ही गेम में नया अपडेट आ सकता है और इसके लिए एडवांस सर्वर जल्द ही रिलीज किया जाना है। OB35 अपडेट को लेकर हर कोई अभी से उत्साहित हैं क्योंकि हर कोई नए अपडेट में आने वाली चीज़ों को लेकर बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX के OB35 एडवांस सर्वर अपडेट की रिलीज डेट और समय

OB35  एडवांस सर्वर 7 जुलाई 2022 को शुरू होगा। (Image via Garena)
OB35 एडवांस सर्वर 7 जुलाई 2022 को शुरू होगा। (Image via Garena)

पिछले कुछ समय में 111dots Studio (डेवलपर्स) ने OB35 एडवांस सर्वर की रिलीज डेट की जानकारी साझा की है। एडवांस सर्वर 7 जुलाई 2022 को शुरू होगा एयर यह एक हफ्ते तक चलेगा। इसका अर्थ है कि यह सर्वर 14 जुलाई 2022 तक चलेगा और लगभग एक हफ्ते बाद आधिकारिक रूप से गेम में बदलाव देखने को मिलेगा।

एडवांस सर्वर का लॉन्च समय नहीं बताया गया है लेकिन यह उस दिन कभी भी आ सकता है। हालांकि, भारतीय यूजर्स उम्मीद कर सकते हैं कि यह सर्वर दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच कभी भी आ सकता है। भारत में आप आसानी से OB35 एडवांस सर्वर के APK को खेल सकते हैं क्योंकि यह प्ले स्टोर पर नहीं आता है। आपको इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा।

आपको एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी (Image via Garena)
आपको एक्टिवेशन कोड की जरूरत होगी (Image via Garena)

अगर अपने रजिस्ट्रेशन कर लिए है और किस्मत अच्छी रही तो फिर आधिकारिक वेबसाइट पर आपको डाउनलोड लिंक मिल जाएगी। आप वहां से ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं और फिर एक्टिवेशन कोड डालना है। यह आपको रजिस्ट्रेशन करने पर ही मिलेगा। इसे डालने के बाद आपको लॉगिन करना है और नए वर्जन का आनंद लेना है। आप नए फीचर्स टेस्ट कर सकते हैं।