Free Fire MAX के OB35 अपडेट की संभावित रिलीज डेट सामने आई

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के OB35 अपडेट का हर कोई इंतजार कर रहा है। इस अपडेट के साथ गेम में कई सारे बदलाव देखने को सकते हैं। पिछले अपडेट को एक महीने से भी ज्यादा समय हो गया है और उस अपडेट ने गेम में कई बदलाव किए थे। यह चीज़ एक बार फिर जारी रह सकती है। कुछ ही हफ्तों में एडवांस सर्वर लाया जा सकता है और इसके बाद कुछ समय में मुख्य अपडेट आ सकता है। कई लोगों को तारीख के बारे में पता नहीं होगा। इस आर्टिकल में हम संभावित रिलीज डेट के बारे में बात करेंगे

Ad

Free Fire MAX के OB35 अपडेट की संभावित रिलीज डेट

OB35 अपडेट शायद 20 या 21 जुलाई को आएगा (Image via Garena)
OB35 अपडेट शायद 20 या 21 जुलाई को आएगा (Image via Garena)

Garena लगातार ही अपडेट्स लाता रहता है। यह अपडेट क्लैश स्क्वाड मोड के रैंक सीजन के अंत के एक दिन पहले लाता है। पिछले कुछ समय से कुछ ऐसा ही पैटर्न देखने को मिल रहा है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है। उम्मीद लगाई जा रही है कि OB35 अपडेट 20 जुलाई या 21 जुलाई को आ जाएगा क्योंकि अभी का क्लैश सुकड़ रैंक सीजन 21 जुलाई तक चलेगा।

Ad

एडवांस सर्वर से जुड़ी अहम जानकारी

हर कोई एडवांस सर्वर का इंतजार कर रहा है (Image via Sportskeeda)
हर कोई एडवांस सर्वर का इंतजार कर रहा है (Image via Sportskeeda)

ज्यादातर एडवांस सर्वर्स आधिकारिक अपडेट के कुछ हफ्ते पहले आते हैं। इस बार के अपडेट की संभावित रिलीज डेट 20 जुलाई या 21 जुलाई है। इसी वजह से उम्मीद लगाई जा सकती है कि OB35 एडवांस सर्वर शायद 6 जुलाई से 10 जुलाई के बीच आएगा। एडवांस सर्वर आने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन करने के बाद डाले गए कोड का उपयोग करना है। इससे आप नए फीचर्स को ट्राय कर सकते हैं। एडवांस सर्वर अच्छा विकल्प है।

(नोट: भारत में Free Fire बैन है और इसी वजह से आपको MAX वर्जन को ट्राय करना चाहिए। इसमें भी वहीं चीज़ें आएंगी।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications