Free Fire MAX के OB35 अपडेट की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, नए फीचर्स को जोड़ा जाएगा

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के OB34 वर्जन को मई 2022 में लाया गया था। अब जल्द ही नया OB35 अपडेट आने वाला है। एडवांस सर्वर रिलीज किया जा चुका है और कुछ दिनों बाद इसका अंत होगा। साथ ही मुख्य वर्जन को रिलीज किया जाएगा। अभी से हर कोई इस अपडेट को लेकर उत्साहित नजर आ रहा है। इस अपडेट की रिलीज डेट को लेकर पहले ही डेवलपर्स ने जानकरी दे दी है। अपडेट के साथ गेम में जरूर ही नए फीचर्स को जोड़ा जाएगा।


Free Fire MAX के OB35 अपडेट की रिलीज डेट और अन्य चीज़ों को लेकर जानकारी

अपडेट का सभी को इंतजार है (Image via Garena)
अपडेट का सभी को इंतजार है (Image via Garena)

Free Fire MAX के भारतीय सर्वर पर अपडेट जल्द ही आने वाला है। यह OB35 अपडेट 20 जुलाई को आएगा और हम नए अपडेट से कुछ दिन ही दूर हैं। इस अपडेट के साथ क्लैश स्क्वाड मोड का नया सीजन शुरू होगा और रैंक भी रिसेट हो जाएगी।


संभावित मेंटेनेंस ब्रेक को लेकर जानकारी

यह काफी जरुरी चीज़ है (Image via Sportskeeda)
यह काफी जरुरी चीज़ है (Image via Sportskeeda)

Free Fire मस्तके नए अपडेट के रिलीज के दिन गेम थोड़े समय तक बन रहता है। यह संभावित समय रह सकता है:

  • शुरुआती समय: सुबह 3 बजे
  • अंतिम समय: दोपहर 12 बजे

इस ब्रेक के बीच गेम नहीं खुलेगा और एरर आएगा जो बाद में फिक्स हो जाएगा।


OB35 वर्जन में आने वाले संभावित फीचर्स

कई सारे फीचर्स Free Fire के OB35 एडवांस सर्वर में लाए गए हैं और यह मुख्य वर्जन में भी शामिल हो सकते हैं:

  • दो मिस्ट्री कैरेक्टर्स - Silent Sentinel और Wall Brawl ताकत
  • Hoot पेट – Far-sighted ताकत
  • नई SMG गन – Bizon
  • UI में पूरी तरह बदलाव
  • Free for All, Droid Apocalypse और Coin Clash मोड
  • सेटिंग्स में बदलाव (कैरेक्टर की आवाज चेंज होगी)

इसमें कुछ और फीचर्स भी आ सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports