Free Fire MAX के OB35 अपडेट का साइज और इनामों के बारे में पूरी जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में OB35 अपडेट आज रिलीज हो गया है और फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस अपडेट के साथ गेम में कई खास और नए फीचर्स को जोड़ा गया है। साथ ही मेंटेनेंस ब्रेक भी शुरू हो गया है और अभी इसी वजह से गेम चल नहीं पा रहा है। खिलाड़ी इस अपडेट को गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर द्वारा डाउनलोड कर सकते हैं। जैसे ही गेम शाम 5:10 को भारतीय समय अनुसार वापस आ जाएगा तो फिर आप इसे खेल पाएंगे।


Free Fire MAX के OB35 अपडेट का साइज क्या है?

आप इसे अलग-अलग स्टोर्स से डाउनलोड कर पाएंगे (Image via Sportskeeda)
आप इसे अलग-अलग स्टोर्स से डाउनलोड कर पाएंगे (Image via Sportskeeda)

आपको अपडेट करने से पहले साइज का ध्यान रखना होगा क्योंकि इसके लिए आपके पास पर्याप्त जगह होनी चाहिए। आपको थोड़ी जगह हमेशा खाली करना चाहिए।

एंड्रॉइड

Free Fire MAX का साइज गूगल प्ले स्टोर पर 480 MB है और इसी वजह से आपको कम से कम 600 MB खाली करनी होगी। इससे अपडेट बिना दिक्कत के डाउनलोड हो जाएगा।

नोट: मोबाइल के वर्जन के अनुसार साइज में परिवर्तन आ सकता है लेकिन लगभग सभी जगहों पर साइज 300 MB से 600 MB तक ही रहने वाला है।

iOS

एप्पल पर अपडेट का साइज बहुत ज्यादा रहता हिअ। इस इस नए वर्जन का साइज 1.2 GB के करीब है। इसी वजह से आपको 1.5 GB तक खाली जगह गेम में रखनी होगी।

लॉगिन करने पर इनाम मिलता है (Image via Garena)
लॉगिन करने पर इनाम मिलता है (Image via Garena)

आज अपडेट करके लॉगिन करने पर इनाम भी मिलेंगे और इसे 23 जुलाई 2022 तक हासिल किया जा सकता है। आपको सिर्फ दो दोनों में क्लेम करना है। इसमें डायमंड रॉयल और वेपन रॉयल वाउचर्स हैं। साथ ही फ्रैग्मेंट्स भी हैं।


नोट: भारत में Free Fire बैन और इसी वजह से आपको गेम का MAX वर्जन खेलना चाहिए।