Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर की अंतिम तारीख और डायमंड्स पाने का तरीका

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Garena हर मुख्य अपडेट से पहले Free Fire MAX का एडवांस सर्वर लाता है। इस एडवांस सर्वर में नए फीचर्स रहते हैं, जिन्हें टेस्ट किया जाता है। बाद में उन्हें मुख्य वर्जन में डाला जाता है। OB36 एडवांस सर्वर 1 सितंबर को आया था और यह सीमित समय के लिए ही रहता है। इस आर्टिकल में हम अंतिम तारीख और डायमंड्स पाने के तरीके पर नजर डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर की अंतिम तारीख और डायमंड्स पाने का तरीका

आपको बता दें कि एडवांस सर्वर को बिना एक्टिवेशन कोड के नहीं खेला जा सकता है। एडवांस सर्वर के ऐप में लॉगिन करने से पहले आपको कोड डालना होता है। यह कोड सीमित मात्रा में मौजूद रहता है और कम लोगों को मिलता है।

Free Fire के एडवांस सर्वर की अंतिम दिनांक

एडवांस सर्वर कुछ समय के लिए ही रहता है (Image via Garena)
एडवांस सर्वर कुछ समय के लिए ही रहता है (Image via Garena)

Free Fire MAX का OB36 एडवांस सर्वर 1 सितंबर को रिलीज किया गया था। यह सर्वर अब 8 सितंबर तक उपलब्ध रहने वाला है। इसके बाद डेवलपर्स इसे बंद कर देंगे और फिर कोई इसे नहीं खेल पाएगा। बाद में एडवांस सर्वर में देखे गए नए फीचर्स सीधा मुख्य वर्जन में आएंगे।

Ad

मुफ्त डायमंड्स

1000 डायमंड्स इनाम के तौर पर मिलते हैं (Image via Garena)
1000 डायमंड्स इनाम के तौर पर मिलते हैं (Image via Garena)

एडवांस सर्वर को असल में बग्स को सही करने के लिए लाया जाता है। इसी कारण से जो भी खिलाड़ी एडवांस सर्वर खेलता है और उसमें बग्स निकालने में सफल होता है, उसे डायमंड्स मिलते हैं। अगर आप पहले व्यक्ति हैं, जिसने वो बग्स ढूंढा है तो फिर आपको उसके बदले 1000 मुफ्त डायमंड्स अपनी ओरिजिनल आईडी में मिलते हैं।

एडवांस सर्वर में बग्स रिपोर्ट का विकल्प मौजूद रहता है। आपको वहां क्लिक करके फीडबैक का फॉर्म भरना है। इसमें आपको वीडियो, फोटो और अन्य प्रूफ देते हुए बग को समझाना है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications