Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में एडवांस सर्वर का हर कोई इंतजार करता है। इसमें आप आने वाले अपडेट से पहले फीचर्स को ट्राय कर सकते हैं। साथ ही आप बग्स निकाल सकते हैं और इससे मुख्य अपडेट बिना किसी दिक्कत के आता है। अभी एडवांस सर्वर आने में काफी समय है लेकिन कई लोगों को रजिस्ट्रेशन की बेसिक स्टेप्स नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज देर और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट और रजिस्ट्रेशन प्रोसेस

OB36 अपडेट 14 सितंबर को आएगा (Image via Garena)
OB36 अपडेट 14 सितंबर को आएगा (Image via Garena)

OB36 अपडेट को Free Fire MAX में क्लैश स्क्वाड सीजन के अंदर के बाद लाया जाएगा। इसी कारण लग रहा है कि यह अपडेट 14 सितंबर 2022 को आएगा। एडवांस सर्वर OB36 अपडेट से पहले 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच कभी भी आ सकता है और यह एक हफ्ते तक चलेगा।

नोट: अभी आधिकारिक रूप से कोई भी ऐलान देखने को नहीं मिला है। यह पिछले कुछ अपडेट्स के पैटर्न के आधार पर बताया गया है। एडवांस सर्वर की घोषणा के पास आप रजिस्टर कर सकते हैं।


Free Fire MAX के एडवांस सर्वर OB36 के लिए रजिस्टर कैसे करें?

आपको कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा (Image via Garena)
आपको कुछ स्टेप्स का पालन करना होगा (Image via Garena)

आपको OB36 एडवांस सर्वर के रजिस्ट्रेशन के लिए इन स्टेप्स का पालन करना होगा:

स्टेप 1: आपको एडवांस सर्वर की वेबसाइट पर जाकर साइन इन करना है।

आपको ईमेल एड्रेस डालना होगा (Image via Garena)
आपको ईमेल एड्रेस डालना होगा (Image via Garena)

स्टेप 3: आपको अपनी जानकारी भरनी है और इसमें ईमेल एड्रेस भी शामिल होगा।

स्टेप 4: अंत में आपको "Join Now" बटन पर क्लिक करना होगा और रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। एक्टिवेशन कोड मिलेगा और बाद में आप उसे डालकर एडवांस सर्वर का आनंद ले सकते हैं। यह जरुरी नहीं है कि आपको एडवांस सर्वर का कोड मिलेगा ही। अगर किस्मत रही तो आपको कोड मिलेगा।

App download animated image Get the free App now