Free Fire MAX के OB36 एडवांस सर्वर की रिलीज और अंतिम डेट समेत अन्य जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में हर कोई एडवांस सर्वर का इंतजार कर रहा था और यह सर्वर आ गया है। Garena इस सर्वर APK के साथ गेम में नए फीचर्स लेकर आया है और इसमें से कुछ फीचर्स को मुख्य अपडेट में लाया जाएगा। इस आर्टिकल में हम OB36 एडवांस सर्वर के बारे में बात करेंगे।

Ad
youtube-cover
Ad

Free Fire का OB36 एडवांस सर्वर रिलीज हो गया है

OB36 एडवांस सर्वर को Garena ने कुछ दिनों पहले लॉन्च कर दिया है। 1 सितंबर को एडवांस सर्वर आया है और यह 8 सितंबर 2022 तक मौजूद रहेगा। जिन भी लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया था, उनके पास डाउनलोड लिंक एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। साथ ही उनकी एक्टिवेशन कोड भी मिलेगा।

The Activation Code and download link (Image via Garena)
The Activation Code and download link (Image via Garena)

आप APK को डाउनलोड करने के बाद उसे इंस्टॉल कर सकते हैं और फिर कोड डालकर नए फीचर्स का आनंद ले सकते हैं। एक्टिवेशन कोड रजिस्ट्रेशन करने के बावजूद कम लोगों को मिलता है और अगर किस्मत अच्छी रही तो जरूर ही कोड मिलेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ आसान जानकारी देनी पड़ती है। अब इस एडवांस सर्वर में हिस्सा लेना मुश्किल है लेकिन आप अगले एडवांस सर्वर के लिए जरूर समय आने पर रजिस्टर कर सकते हैं।

Ad
youtube-cover
Ad

अच्छी बात यह है कि एडवांस सर्वर आने के बाद इसमें आपको बग्स निकालने होते हैं। आपको इन बग्स को निकालने के लिए डायमंड्स मिल सकते हैं। इसी कारण कई लोग इसे खेलना पसंद करते हैं। नए फीचर्स को भी टेस्ट करने का मौका रहता है। आप कैरेक्टर्स और पेट्स को पहले ही टेस्ट कर सकते हैं और नए मैप्स भी कई बार मौजूद रहते हैं।

एडवांस सर्वर का अंत 8 सितंबर को होगा। इसके बाद मुख्य अपडेट 14 सितंबर 2022 से लेकर 21 सितंबर 2022 के बीच कभी भी रिलीज किया जा सकता है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications