Free Fire MAX के OB36 अपडेट और एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट 

नया अपडेट महीनों बाद आएगा (Image via Sportskeeda)
नया अपडेट महीनों बाद आएगा (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX का नया अपडेट 20 जुलाई को आया है। OB35 अपडेट के बाद गेम में कई बदलाव आए हैं। इस अपडेट से पहले एडवांस सर्वर रिलीज किया जाता है और फिर मुख्य वर्जन आता है। इस आर्टिकल में उसी को लेकर बात होने वाली है।


Free Fire MAX के OB36 अपडेट और एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट

आपको नया सीजन 15 सितंबर के करीब देखने को मिल सकता है (Image via Garena)
आपको नया सीजन 15 सितंबर के करीब देखने को मिल सकता है (Image via Garena)

आधिकारिक अपडेट असल में क्लैश स्क्वाड के रैंक सीजन के अंत में आता है। अभी का क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन 14 असल में 21 जुलाई को शुरू हुआ था और यह 15 सितंबर तक चलेगा। इस हिसाब से देखा जाए तो 14 सितंबर को यह खत्म होगा। इसी के करीब अपडेट आएगा।


OB36 एडवांस सर्वर की जानकारी

एडवांस सर्वर में बग्स और ग्लीच होते हैं (Image via Sportskeeda)
एडवांस सर्वर में बग्स और ग्लीच होते हैं (Image via Sportskeeda)

एडवांस सर्वर लगभग एक हफ्ते पहले आता है। OB36 का एडवांस सर्वर 30 अगस्त और 2 सितंबर के बीच आ सकता है। यह लगभग एक हफ्ते तक चलेगा और आप उसके लिए ऐलान के बाद नीचे दी गई स्टेप्स द्वारा रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

youtube-cover

स्टेप 1: आपको सबसे पहले "https://ff-advance.ff.garena.com/" को खोलना है। यह आधिकारिक एडवांस सर्वर वेबसाइट है।

स्टेप 2: साइन इन करना है और आप किसी भी तरह से ऐसा कर सकते हैं।

स्टेप 3: आपको ईमेल आईडी, फोन नंबर और अन्य चीज़ें डालनी होगी।.

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको रिलीज के बाद एडवांस सर्वर मिल जाएगा। आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एक्टिवेशन कोड इस तरह से मिलेगा (Image via Garena)
एक्टिवेशन कोड इस तरह से मिलेगा (Image via Garena)

एडवांस सर्वर कुछ समय के लिए ही मौजूद रहता है और इसी बीच आप खेल सकते हैं। एक्टिवेशन कोड कम लोगों को मिलता है और इसी वजह से अगर किस्मत रही तो ही आपको कोड मिलेगा वरना आपको अगले सर्वर का इंतजार करना होगा।

नोट: इस आर्टिकल में लेखक ने अपनी राय दी है और रिसर्च की है। आधिकारिक रूप से अभी तक किसी भी चीज़ का ऐलान नहीं हुआ है।