Free Fire MAX के OB36 अपडेट में आने वाले इनामों की लीक हुई पूरी जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का अगला OB36 अपडेट बहुत ज्यादा करीब है। इस अपडेट के साथ गेम में ढेरों बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हर बार अपडेट्स के पहले लीक्स देखने को मिलते हैं। अगले अपडेट के पहले भी कई चीज़ों को लेकर जानकारी लीक हुई है। इस आर्टिकल में हम लीक हुए नए फीचर्स को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX के OB36 अपडेट में आने वाली चीज़ों को लेकर जानकारी

पोशाक और इमोट्स

Free Fire के दो बड़े डाटा माइनर्स Knightclown और BB Bhai ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया है कि गेम में कई सारी जबरदस्त चीज़ें आने वाली हैं। एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें 46 पोशाकें हैं। यह इवेंट्स, स्टोर और अन्य चीज़ों में उपलब्ध रहेंगी। साथ ही इन ब्लड्स के साथ 12 इमोट्स को भी Free Fire OB36 वर्जन में लाया जाएगा।


लॉबी स्क्रीन

डाटा माइनर्स ने भी यह भी बताया है कि लोडिंग स्क्रीन, लॉबी और लॉगिन स्क्रीन में भी थोड़ा बदलाव होगा। इसे शायद Halloween इवेंट थीम के साथ अपडेट के बाद लाया जाएगा।


ग्लू वॉल स्किन

एक और पोस्ट में ANNEX YT और Knightclown ने बताया कि ग्लू वॉल स्किन भी आने वाली है। इस स्किन का नाम 'Gloo Wall – Spook Crow' रहने वाला है। इसका डिजाइन बहुत ही जबरदस्त है और यह भी Halloween इवेंट का हिस्सा रहेगी।


अपडेट की रिलीज डेट

क्लैश स्क्वाड सीजन 14 का अंत 21 सितंबर को होने वाला है (Image via Garena)
क्लैश स्क्वाड सीजन 14 का अंत 21 सितंबर को होने वाला है (Image via Garena)

Garena इस OB36 अपडेट को Free Fire MAX में 20 सितंबर या 21 सितंबर को ला सकता है। इसी के साथ गेम में थोड़े चेंज भी देखने को मिल सकते हैं। हर कोई इन बदलाव के बारे में जानने में ही रुचि रख रहा है।

नोट: Free Fire इस समय भारत में बैन है लेकिन MAX उपलब्ध है और इसमें भी वही अपडेट आएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports