Free Fire Max में OB36 अपडेट फीचर्स : न्यू पेट, कैरेक्टर और मोड 

OB36 अपडेट में न्यू फीचर्स (Image Credit : Garena)
OB36 अपडेट में न्यू फीचर्स (Image Credit : Garena)

New Features : Free Fire Max गेम के डेवेलपर खिलाड़ियों को हर तीन महीने में नए फीचर्स और कॉस्मेटिक आइटम के साथ न्यू अपडेट प्रदान करते रहते हैं। इस समय इन-गेम OB35 अपडेट रन हो रहा है। इसके अलावा OB36 एडवांस सर्वर को रिलीज कर दिया गया है। हर अपडेट शामिल होने से पहले डेवेलपर नए फीचर्स का टेस्ट करने के लिए एडवांस सर्वर को रिलीज करते हैं। इस सर्वर में सिर्फ डेवेलपर के द्वारा चयनित गेमर्स ही हिस्सा ले पाते हैं। खैर, इस आर्टिकल में हम Free Fire Max में OB36 अपडेट फीचर्स : न्यू पेट, कैरेक्टर और मोड नजर डालने वाले हैं।


Free Fire Max में OB36 अपडेट फीचर्स : न्यू पेट, कैरेक्टर और मोड

1) Mystery कैरेक्टर

एक्टिव एबिलिटी के साथ न्यू कैरेक्टर (Image Credit : Garena)
एक्टिव एबिलिटी के साथ न्यू कैरेक्टर (Image Credit : Garena)

हालांकि, आप सभी गेमर्स को पता होगा कि डेवेलपर हर अपडेट में ताकतवर पात्र को इन-गेम शामिल करते रहते हैं। कुछ दिनों में गेम के अंदर OB36 न्यू अपडेट जुड़ने वाला है। इस अपडेट से पहले एडवांस सर्वर रिलीज कर दिया गया है। गेमर्स को इस अपडेट में नए पात्र की जानकारी मिली है। हालांकि, इस कैरेक्टर के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। वर्तमान में इसे Mystery के नाम से जाना जा रहा है।

इस कैरेक्टर की ताकत को रिवील कर दिया गया है। इसमें Rabel Rush नाम की ताकत है, जो एक एक्टिव एबिलिटी है। जब राबेल रश ताकत एक्टिवेट होगी तो कैरेक्टर की स्पीड 0.5 सेकंड्स के परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस ताकत को दो बार इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कैरेक्टर का कुल डाउन समय लेवल वन पर 40 सेकडंस का है और मैक्सिमम लेवल पर 30 सेकंड्स का है।


2) न्यू पेट - Fang

न्यू पेट आकर्षक है (Image Credit : Garena)
न्यू पेट आकर्षक है (Image Credit : Garena)

Free Fire Max में गेम के अंदर Fang पेट को पेश किया गया है। इसमें वोल्फपैक नाम की ताकत है, जो लेवल वन पर 10EP और 5HP को प्रदान करता है और कोई दुश्मन टीममेट्स को नॉक करता है तो इस पेट का कुल डाउन समय 40 सेकडंस का होता है।

मैक्सिमम लेवल पर 30EP और 15HP को प्रदान करता है। ये डुओ और स्क्वाड के लिए बढ़िया विकल्प है।


3) न्यू सोशल इसलैंड मोड

न्यू सोशल इसलैंड मोड (Image Credit : Garena)
न्यू सोशल इसलैंड मोड (Image Credit : Garena)

Free Fire Max में गेमर्स के लिए डेवेलपर ने न्यू सोशल इसलैंड मोड को इंट्रोड्यूस किया गया है। ये एक कॉम्पिटिशन वाला मोड नहीं है। गेमर्स मनोरंजन करने के लिए मजा ले सकते हैं। इस मोड में खिलाड़ियों को फुटबॉल स्टेडियम, पार्क और अन्य फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं।

नोट : इस आर्टिकल में दी गई जानकारी राइटर के आधार पर है।

Edited by Sawan E-Sports