Free Fire MAX के OB36 अपडेट की संभावित रिलीज डेट और नए फीचर्स

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX के एडवांस सर्वर का अंत अंत हो गया है। इसका अर्थ यह है कि जल्द ही गेम में नया अपडेट आने वाला है। इस आर्टिकल में हम उसी अपडेट को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX का अपडेट जल्द ही आने वाला है

आपको Free Fire MAX के OB36 अपडेट द्वारा जरूर फायदा मिलेगा (Image via Garena)
आपको Free Fire MAX के OB36 अपडेट द्वारा जरूर फायदा मिलेगा (Image via Garena)

Garena समय-समय पर नया अपडेट लाता रहता है। इस अपडेट के साथ ही गेम में नए फीचर्स को जोड़ा जाता है। क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन की शुरुआत कुछ दिनों बाद होगी और इसी के साथ अपडेट भी आएगा।

उदाहरण के लिए, OB33 वर्जन को 23 मार्च 2022 को लाया गया था और इसके सिर्फ एक दिन पहले क्लैश स्क्वाड मोड के रैंक सीजन 11 का अंत देखने को मिला था। OB34 वर्जन 25 मई 2022 को आया था और यह क्लैश स्क्वाड मोड के रैंक सीजन के दिन आया था।

क्लैश स्क्वाड मोड के सीजन 14 का अंत 21 सितंबर 2022 को होने जा रहा है (Image via Garena)
क्लैश स्क्वाड मोड के सीजन 14 का अंत 21 सितंबर 2022 को होने जा रहा है (Image via Garena)

इसी वजह से कहा जा सकता है कि अपडेट सीजन 14 के समय ही आएगा। इस बार के क्लैश स्क्वाड मोड की शुरुआत 20 जुलाई को हुई थी और यह 21 सितंबर को खत्म होगा। इसी वजह से OB36 वर्जन 20 या 21 सितंबर 2022 को आएगा। रैंक सीजन 15 (22 सितंबर) को शुरू होगा। अभी आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है लेकिन पिछले कुछ पैटर्न्स को देखकर साफ है कि इसी तरह से अपडेट आएंगे।


Free Fire MAX के OB36 अपडेट में आने वाले संभावित फीचर्स

youtube-cover

आपको यह फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:

  • नया मिस्ट्री कैरेक्टर (मेल)
  • नया मिस्ट्री कैरेक्टर (फीमेल)
  • नया पेट Fang
  • Coin Clash मोड
  • Social Island मोड
  • Zombie Invasion मोड
  • बैटल रॉयल मोड में Airship
  • Gallery फीचर
  • नया ग्रेनेड Corrosion
  • मैच के दौरान साथियों को देख सकते हैं
  • Clash Squad मोड में छोटे-छोटे बदलाव और डोम ग्रेनेड
youtube-cover

यह सभी फीचर्स एडवांस सर्वर में आए हैं और हो सकता है कि मुख्य वर्जन में चीज़ें अलग हो।