Free Fire MAX के OB38 अपडेट में आने वाले अहम फीचर्स जो फैंस को जानने चाहिए

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का OB37 अपडेट काफी सफल रहा था और अब OB38 अपडेट रिलीज होने वाला है। इस अपडेट को लेकर पूरी जानकारी सामने आ गई है। कई लोगों को नए फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम नए अपडेट के फीचर्स को लेकर बात करने वाले हैं।


Free Fire MAX के OB38 अपडेट में आने वाले फीचर्स की जानकारी

Free Fire MAX में OB38 अपडेट 11 जनवरी 2023 को रिलीज होगा। इसके साथ ही पूरे दिन गेम बंद रहेगा और फिर खिलाड़ी नए फीचर्स का मजा ले पाएंगे। गेम में यह सभी नए फीचर्स को जोड़ा जाने वाला है।

वेपन के स्टैट्स में बदलाव

Garena अब कुछ गन्स के स्टैट्स में बदलाव करेगा। नीचे दी गई लिस्ट में वो गन्स हैं, जिनमें सुधार होगा:

  • G36 – Assault गन
  • Trogon शॉटगन
  • Shield गन
  • MAC10 गन
  • Parafal गन
  • M60 गन
  • MAC10 गन
  • AUG गन

आपको बता दें कि M79 गन के स्टैट्स में गिरावट आने वाली है।


बैटल रॉयल में

Free Fire MAX के OB38 अपडेट के साथ गेम में एक नई लेयर जुड़ेगी। Loot Radar की एंट्री होने वाली है और इससे बेहतर लूट हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही गेम में Jammer की एंट्री होगी। इससे आप UAV, Clu और Otho को डिटेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा गन्स/हथियारों की संख्या बढ़ जाएगी। सोलो मोड में सेल्फ रिवाइव का विकल्प जोड़ा जाएगा।


CS अपडेट

खिलाड़ियों को बहुत समस्या होती थी क्योंकि क्लैश स्क्वाड मोड में एक जगह पर कैम्प करने लग जाते थे। हालांकि, अब सेफ जोन थोड़ा और करीब बनेगा।


कैरेक्टर में सुधार

नए अपडेट के साथ Kenta और Skyler की ताकत में चेंज होगा। Skylerसे अब आप ग्लू वॉल पर ज्यादा डैमेज दे पाएंगे वहीं Kenta sइ फिटिंग पर डैमेज रिडक्शन होगा। इसके अलावा गेम में पेट और कैरेक्टर की भी एंट्री होने वाली है।

Edited by Ujjaval E-Sports