Free Fire MAX का OB38 अपडेट नए फीचर्स और बदलाव के साथ होगा रिलीज, कैरेक्टर और पेट की भी होगी एंट्री

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का OB38 अपडेट अब एक हफ्ते दूर है। 11 जनवरी 2023 को नया अपडेट रिलीज हो जाएगा और मौजूद वर्जन हट जाएगा। खिलाड़ी गूगल प्ले स्टोर पर जाकर गेम को डाउनलोड कर पाएंगे। कई लोगों को गेम में आने वाले कुछ बदलावों और नए फीचर्स के बारे में नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम उन्हीं को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB38 अपडेट के साथ आने वाले कुछ बड़े बदलाव

नए फीचर्स को OB38 अपडेट के साथ गेम में लाया जाएगा (Image via Sportskeeda)
नए फीचर्स को OB38 अपडेट के साथ गेम में लाया जाएगा (Image via Sportskeeda)

आपको बता दें कि हर एक अपडेट के साथ गेम में फीचर्स को जोड़ा जाता है। OB38 अपडेट के साथ गेम में बदलाव और नई चीज़ें आएंगी। काफी चीज़ें अपडेट के साथ देखने को मिल सकती हैं। गेम में एक नया कैरेक्टर आएगा, जिसका नाम Santino है। इसके अलावा Kactus नाम के पेट को भी जोड़ा जाएगा।

Ad

हर अपडेट के साथ कैरेक्टर्स और पेट्स आते हैं। इस बार भी वैसा ही देखने को मिलेगास। पहले ही कई जबरदस्त कैरेक्टर्स गेम में है और इसके जुड़ने से प्लेयर्स को एक और विकल्प मिल जाएगा। पेट की बात की जाए, तो इसे कई लोग इस्तेमाल करना पसंद करते हैं क्योंकि यह न सिर्फ गेम में साथ रहता है, बल्कि इसके पास भी अनोखी ताकत होती है।

Skyler और Kenta कैरेक्टर की ताकत में बदलाव किया गया है। इसका अर्थ है कि अब इन दोनों कैरेक्टर्स की स्किल्स पहले से थोड़ी अलग रहेगी। क्लैश स्क्वाड मोड और बैटल रॉयल मोड दोनों में जरुरी बदलाव लाए गए। Free Fire MAX के वेपन लीडरबोर्ड भी जोड़ा है और इससे पता चल जाता है कि रीजन में कौन टॉप पर चल रहा। साथ ही अन्य प्लेयर्स की रैंक भी यहां से पता की जा सकती है। देखा जाए तो OB38 अपडेट शानदार रहने वाला है।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications