Free Fire MAX में OB38 अपडेट के साथ आने वाले पेट और कैरेक्टर के बारे में पूरी जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX में पेट्स और कैरेक्टर्स का काफी महत्व है। गेम में ढेरों पेट्स और कैरेक्टर्स मौजूद हैं, जिन्हें खिलाड़ी इस्तेमाल करते हैं। हर नए अपडेट के साथ पेट्स और कैरेक्टर्स रिलीज होते हैं। कुछ दिन बाद नया अपडेट आने वाला है और इसके साथ ही गेम में नई चीज़ें आएंगी।

Ad

एक कैरेक्टर और एक पेट भी गेम में एंट्री लेने वाला है। आपको बता दें कि 11 जनवरी 2023 को यह अपडेट रिलीज किया जाएगा। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के अगले अपडेट में आने वाले पेट और कैरेक्टर को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में के अपडेट के साथ नया पेट और कैरेक्टर आएगा

Ad

Free Fire के OB38 अपडेट को जल्द ही जोड़ा जाएगा। इसके एक नया पेट आएगा, जिसका नाम Kactus है और इसके पास Self Sufficient नाम की ताकत है। इसका उपयोग करके आप हर सेकंड 10 EP हासिल कर सकते हैं, जब कैरेक्टर एक जगह खड़ा होगा। इसका इफेक्ट 6 सेकंड्स तक रहेगा।

देखा जाए तो यह एक जबरदस्त पेट है। इसके अलावा Santino नाम का नया कैरेक्टर भी गेम में शामिल होगा और इसके बाद Shape Splitter नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप डिकॉय को आगे भेज सकते हैं। आपके पास उसकी जगह को बदलने का विकल्प भी होगा। आप विरोधियों को चकमा देने के लिए कई चीज़ें कर सकते हैं और यह उनमें से एक है।

Free Fire MAX में यह कैरेक्टर शायद उतना ज्यादा उपयोगी नहीं रहेगा। हालांकि, पेट को कई लोग जरूर पसंद करेंगे। हर बार डेवलपर्स यही पैटर्न फॉलो करते हैं। कैरेक्टर या पेट में से कोई एक मजबूत रहता है। इस बार पेट पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। पहले ही गेम में जबरदस्त कैरेक्टर्स हैं, जिन्हें इस्तेमाल करके फायदा हो सकता है। ऐसे में अच्छे पेट को जोड़ना ही फायदेमंद चीज़ रहेगी।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications