Free Fire MAX के OB38 अपडेट की रिलीज डेट, मेंटेनेंस ब्रेक और अन्य जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का OB37 अपडेट नवंबर 2022 में आया था और अब इसका अंत काफी ज्यादा करीब है। दरअसल, जल्द ही गेम में OB38 अपडेट रिलीज किया जाएगा। थोड़े दिन पहले ही एडवांस सर्वर आया था और इसके द्वारा साफ हो गया कि गेम में नए फीचर्स की एंट्री होने वाली है।


Free Fire MAX के OB38 अपडेट की रिलीज डेट, मेंटेनेंस ब्रेक और अन्य जानकारी

Free Fire MAX में मौजूदा सर्वर खत्म होने आ गया है और कुछ ही दिन में खिलाड़ी नए वर्जन का आनंद ले पाएंगे। डेवलपर्स ने पैच रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि यह अपडेट 11 जनवरी 2023 को रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि यह अपडेट तुरंत नहीं आएगा। दरअसल, पहले मेंटेनेंस ब्रेक देखने को मिलेगा।

Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)
Free Fire MAX (Image via Sportskeeda)

Free Fire MAX थोड़े समय तक पूरी तरह से बंद रहेगा। यहां पर नए फीचर्स को टेस्ट करने के लिए प्लेयर्स को इंतजार करना पड़ेगा। यह मेंटेनेंस ब्रेक बहुत कम समय के लिए रहेगा। ऐसे में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 के बीच कभी भी गेम लाइव हो जाएगा। इसके बाद आप उसे आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे।

यह अपडेट तुरंत गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो जाएगा। दोनों जगहों पर साइज अलग-अलग रहेगा। ऐसे में आपको स्टोरेज को जरूर ही खाली रखना होगा। इससे गेम पर बहुत ज्यादा फर्क पड़ेगा। सिर्फ एक अपडेट बटन पर क्लिक करके गेम को आधिकारिक तौर पर अपडेट किया जा सकता है।

अपडेट होने में जरूर थोड़ा समय लग सकता है। दरअसल, आपको बेहतर नेट कनेक्शन की जरूरत होगी। इंस्टॉल होने के बाद आप गेम को खोलकर सीधा अपडेट कर सकते हैं। Free Fire MAX को लगातार सफलता मिलती है और उम्मीद है कि यह अपडेट भी पूरी तरह से सफल साबित होगा। खिलाड़ियों को अब बस कुछ दिनों का इंतजार करना पड़ेगा।

Edited by Ujjaval E-Sports