Free Fire MAX के OB39 एडवांस सर्वर की रिलीज डेट, रजिट्रेशन का तरीका और अन्य छोटी-बड़ी जानकारी

Free Fire MAX image via ff.garena.com
Free Fire MAX image via ff.garena.com

Free Fire MAX का नया OB39 एडवांस सर्वर जल्द ही रिलीज होने वाला है। यह APK फाइल के तौर पर आएगा और एंड्रॉइड प्लेयर्स इसे ट्राय कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम एडवांस सर्वर को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX के OB39 एडवांस सर्वर के बारे में छोटी-बड़ी जानकारी

Free Fire के OB39 एडवांस सर्वर की रिलीज डेट 10 मार्च 2023 है और उसी दिन APK फाइल सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी और आप इसे अपने डिवाइस पर इंस्टॉल कर पाएंगे।

एडवांस सर्वर की शुरुआत 10 मार्च से होगी (Image via Garena)
एडवांस सर्वर की शुरुआत 10 मार्च से होगी (Image via Garena)

जिन लोगों को एक्टिवेशन कोड मिल गया है, तो गेम को आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। आपको बता दें कि यह कोड पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है। आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करना है:

स्टेप 1: Free Fire MAX के एडवांस सर्वर को खोलें।

आपको लॉगिन करना है (Image via Garena)
आपको लॉगिन करना है (Image via Garena)

स्टेप 2: आपको OB39 एडवांस सर्वर के लिए वेबसाइट में साइनअप करना है। आप फेसबुक या गूगल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी मुख्य Free Fire MAX ID से जुड़ी होनी चाहिए।

स्टेप 3: साइन-इन करने के बाद डाउनलोड APK का बटन आ जाएगा।

डाउनलोड की प्रक्रिया 10 मार्च 2023 से होगी (Image via Garena)
डाउनलोड की प्रक्रिया 10 मार्च 2023 से होगी (Image via Garena)

डाउनलोड का साइज 500-800 MB रह सकता है और कुछ दिनों में APK आ जाएगा।

स्टेप 4: आपको डाउनलोड करके उस ऐप को इंस्टॉल करना है।

स्टेप 5: OB39 एडवांस सर्वर खोलने के बाद एक्टिवेशन कोड डालना है, जो रजिट्रेशन के बाद आपको मिला होगा।

एक्टिवेशन कोड (Image via Garena)
एक्टिवेशन कोड (Image via Garena)

आपको बता दें कि एक्टिवेशन कोड कुछ ही लोगों को मिलता है। अगर आपने रजिट्रेशन किया है, तो एक्टिवेशन कोड स्क्रीन पर दिख जाएगा। अगर कोड नहीं मिलता है, तो फिर समझ जाएं, कि अगली बार आपको ट्राय करना होगा।