Free Fire Max में OB39 अपडेट : APK लिंक, डाउनलोड साइज और अन्य जानकारी 

OB39 न्यू कंटेंट (Image via Garena)
OB39 न्यू कंटेंट (Image via Garena)

OB39 : Free Fire Max में OB39 का लेटेस्ट अपडेट संर्पूण रूप से प्राप्त हो गया है। इस अपडेट के सहारे इन-गेम अनोखे और कॉस्मेटिक फीचर्स देखने को मिले हैं। एक बार मेंटेनेंस ब्रेक समाप्त हो जाने दें। उसके बाद में गेमर्स न्यू कंटेंट और फीचर्स का एक्सेस ले सकते हैं।

इस अपडेट में खिलाड़ियों को न्यू Awakened Alvaro, न्यू Orion कैरेक्टर, कैरेक्टर की ताकत रिवर्क, वेपंस बैलेंस और अन्य बदलाव देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा न्यू क्लैश स्क्वाड रैंक सीजन उपलब्ध हो गया है, जिसमें गोल्ड रॉयल का फीचर्स मिलेगा।


Free Fire Max में OB39 अपडेट : APK लिंक, डाउनलोड साइज और अन्य जानकारी

youtube-cover

ऊपर दी गई जानकारी के अनुसार Free Fire Max का लेटेस्ट वर्जन OB39 उपलब्ध हो गया है जिसे गेमर्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। गेमर्स उनके डिवाइस के अनुसार गूगल प्ले स्टोर और अन्य तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हालांकि, एंड्रॉइड यूजर्स को भी ऑनलाइन APK का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। उन्हें आधिकारिक सोर्स की मदद से ऐप को डाउनलोड करना चाहिए।

नीचे दी गई लिंक गूगल प्ले स्टोर के पेज की है जो डायरेक्ट क्लिक करते ही खुल जाएगा:

गूगल प्ले स्टोर पेज : यहां करें।

अगर गेमर्स को गूगल प्ले स्टोर से फ्री फायर मैक्स को डाउनलोड करने की जानकरी पता नहीं है। यहां पर दी गई स्टेप्स को फॉलो करें:

स्टेप 1: ऊपर दी गई लिंक पर टच करने के बाद में गूगल प्ले स्टोर के पेज पर Free Fire Max का रिजल्ट खुल जाएगा।

स्टेप 2: खिलाड़ियों को अपडेट\इंस्टॉल बटन दिख जाएगा। अगर आपके डिवाइस में वर्जन पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट करें। अगर वर्जन इंस्टॉल नहीं है तो डाउनलोड बटन पर क्लीक करें।

OB39 अपडेट की साइज 197MB की है और इंस्टॉल करने के लिए 376MB की जरूरत होगी। साइज डिवाइस के आधार पर होंगी।

गेमर्स के डिवाइस में स्टोरेज होनी चाहिए। अगर स्टोरेज नहीं होती है तो फाइल इंस्टॉल नहीं होगी और गेम को एक्सेस करने पर एरर देखने को मिल जाएगा। इस वजह से मैक्सिमम फाइल से थोड़ी ज्यादा स्टोरेज खाली होनी चाहिए।

स्टेप 3: लेटेस्ट अपडेट डाउनलोड होने के बाद में प्रिफर विकल्प की सहायता से लॉगिन करें और न्यू फीचर्स का एन्जॉय करें।

Edited by सावन सोलंकी
1 comment