Free Fire MAX का OB40 अपडेट: रिलीज डेट और बदलावों की जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX के मौजूदा एडवांस सर्वर का जल्द ही अंत देखने को मिलेगा। इसके बाद मुख्य अपडेट रिलीज किया जाने वाला है। Garena ने अब भारतीय सर्वर पर आधिकारिक डेट का ऐलान अपने इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा कर दिया है। आपको बता दें कि यह OB40 अपडेट मई 2023 के आखिरी दिन पर आएगा। इसके साथ ही गेम में ढेरों रोचक फीचर्स की भी एंट्री होने वाली हैं।

Garena ने अभी तक फीचर्स को लेकर पूरी जानकारी नहीं दी है लेकिन कुछ घंटों का मेंटेनेंस ब्रेक जरूर देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB40 अपडेट और अन्य चीज़ों को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX का OB40 अपडेट: रिलीज डेट और बदलावों की जानकारी

डेवलपर्स ने रिलीज डेट, समय और कुछ ही अहम फीचर्स को लेकर थोड़ी जानकारी दी है। Free Fire MAX का OB40 अपडेट असल में 31 मई 2023 को सुबह 9:30 को भारतीय प्लेयर्स के लिए रिलीज होगा। डेवलपर्स ने मेंटेनेंस ब्रेक को लेकर जानकारी नहीं दी है लेकिन जल्द ही इसे लेकर भी अपडेट सामने आएगा।

आपको Free Fire MAX में यह फीचर्स मिलेंगे:

1) Achievement सिस्टम

नया New Achievement सिस्टम आने वाला है (Image via Garena)
नया New Achievement सिस्टम आने वाला है (Image via Garena)

आपको Free Fire MAX में नई उपलब्धि हासिल करने पर ढेरों इनाम मिलेंगे। अपडेट के बाद यह चीज़ आपको पता चलेगी। अभी के लिए Garena ने Achievement Center की एंट्री के बारे में जानकारी दी है। इसकी शुरुआत 3 जून 2023 से होगी।


2) क्लैश स्क्वाड और बैटल रॉयल अपडेट्स

CS अपडेट्स (Image via Garena)
CS अपडेट्स (Image via Garena)

आपको बता दें कि क्लैश स्क्वाड और बैटल रॉयल मोड के मैप्स में थोड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। दरअसल, Mars Electric, Cape Town और Dam में थोड़े चेंज लाए जाएंगे। साथ ही ग्लू वॉल मेकर्स को भी जोड़ा जाने वाला है।


3) नया कैरेक्टर

नया कैरेक्टर आएगा (Image via Garena)
नया कैरेक्टर आएगा (Image via Garena)

Sonia नाम का कैरेक्टर अपडेट के साथ गेम में आएगा और इसके पास Nano Lifeshield नाम की ताकत है। इस कैरेक्टर की ताकत से आप काफी डैमेज को थोड़े समय के लिए रोक पाएंगे। साथ ही इससे आपको 150HP की शील्ड मिल जाती है और इसका इफेक्ट 6 सेकंड्स तक रहता है। साथ ही Thiva, Dimitri, K, Skyler, Alvaro, Hayato समेत अन्य कैरेक्टर्स में थोड़े चेंज होंगे।