Free Fire MAX के OB41 अपडेट के बाद कैरेक्टर्स और हथियारों में आए बदलावों पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB41 अपडेट रिलीज हो गया है। इस अपडेट के साथ गेम में बदलाव देखने को मिला है। साथ ही हथियारों और कैरेक्टर्स में भी चेंज आया है। कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता है। इसलिए इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB41 अपडेट के बाद कैरेक्टर्स और गन्स में आए बदलावों पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB41 अपडेट के बाद कैरेक्टर में आए कुछ बदलाव

Andrew “The Fierce” (Wolf Pack)

youtube-cover
Ad

Andrew "The Fierce" में चेंज देखने को मिला है। आपको बता दें कि आर्मर पर डैमेज रिडक्शन 20% से 15% कर दिया गया है। साथ ही कामरेड में 10% से 5% डैमेज कम होगा। यह अच्छी चीज़ है।


Skyler (Riptide Rhythm)

youtube-cover
Ad

Skyler पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है। इसके पास रिपटाइड रिदम नाम की ताकत है। इसकी मदद से आप ग्लू वॉल्स को 4 मीटर के अंदर 6 सेकेंड्स के लिए डैमेज दे सकते हैं। पहले 5 सेकेंड्स तक डैमेज दिया जा सकता है। साथ ही कूलडाउन अब 45 से 40 सेकेंड्स कर दिया गया है।

Mora, Sonia और Orion में भी थोड़े बदलाव किए गए हैं लेकिन पैच अपडेट्स में इनके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।


Free Fire MAX में OB41 अपडेट के दौरान हथियारों में किए गए बदलाव

youtube-cover
Ad

राइफल्स में बदलाव

  • AK47 में 15% डैमेज बढ़ गया है और न्यूनतम डैमेज 30% तक बढ़ चुका है।
  • Groza का आर्मर पेनिट्रेशन 8% तक बढ़ा है।
  • एम असिस्ट का अगर आप उपयोग करते हैं, तो G36 से बहुत फायदा होगा।
  • FAMAS का बैलेंस 50% तक बढ़ा है और न्यूनतम डैमेज 10% तक बढ़ गया है। आर्मर पेनिट्रेशन के मामले में 10% तक का सुधार आया है।
  • M14 को अब ऑटोमटिक राइफल बना दिया गया है।

DMR में बदलाव

  • AC80 का रेट ऑफ फायर और मैगज़ीन के मामले में 20% तक सुधार हुआ है। गन का न्यूनतम डैमेज 25% से बढ़ा है, जो अच्छी बात है।
  • Woodpecker का डैमेज 15% कम हुआ है और रीलोड स्पीड में 20% की गिरावट आई है। हालांकि, इसका न्यूनतम डैमेज 30% तक बढ़ गया है।
  • SKS की मैगज़ीन, स्कोप स्पीड, न्यूनतम डैमेज और रेंज में सुधार हुआ है। हालांकि, रीलोड स्पीड 20% तक कम हुई है।
Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications