Free Fire MAX का OB41 अपडेट: फीचर्स और बदलावों को लेकर छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB41 अपडेट को लेकर काफी ज्यादा हाइप है। असल में यह 10 अगस्त 2023 को रिलीज होगा। कुछ और दिनों तक टेस्टिंग चलेगी। Garena ने कुछ फीचर्स का ऐलान कर दिया है। "Kelly Show Season 4 Episode 4, What's Up Free Fire" वीडियो में नए फीचर्स को लेकर जानकारी दी गई है। इस आर्टिकल में हम फीचर्स के बारे में बात करेंगे, जो OB41 अपडेट के साथ जोड़े जा सकते हैं।

Ad

Free Fire MAX का OB41 अपडेट: फीचर्स और बदलावों को लेकर छोटी-बड़ी हर जानकारी

youtube-cover
Ad

आपको नीचे The Kelly Show शो सीजन 4 के चौथे एपिसोड में बताए गए खास फीचर्स मिल जाएंगे:

- नया Zombie Hunt मोड लाया जाएगा।

- बरमूडा मैप में मौजूद Peak जगह को पूरी तरह से बदला जाएगा।

- क्लैश स्क्वाड मोड में साइबर एयरड्रॉप नाम का फीचर जोड़ा जाएगा।

- क्लैश स्क्वाड मोड में दोस्तों से कोइंस की मांग कर सकते हैं। उनके हथियार गिरने पर मैसेज भी मिलेगा।

- टीममेट्स को रिवाइव करने के लिए सोलो डेयर नाम का फीचर आएगा।

- Suzi कैरेक्टर को जोड़ा जाएगा, जिसके पास Money Mark नाम की ताकत रहेगी।

- Shield Points मैकेनिक नाम के नए फीचर को जोड़ा जाएगा।

- Antonio, Shani, Nairi और Shirou कैरेक्टर में बदलाव आएगा। साथ ही Skyler, Awakened Andrew और Moco कैरेक्टर में थोड़े अपडेट किए जाएंगे।

- अब आप जान पाएंगे कि कौन आपकी प्रोफाइल देख चुके हैं। वो आपको लाइक्स भी भेज सकते हैं।

- SKS, Groza, AK47 और FAMAS को बेहतर किया जाएगा, वहीं AC80 और Woodpecker में थोड़े बदलाव होंगे।

- टारगेट की रेंज बढ़ गई है और अब आप ट्रेनिंग ग्राउंड में बेहतर तरीके से अभ्यास कर पाएंगे।

(नोट: इन सभी की जानकारी डेवलपर्स ने आधिकारिक तौर पर दी है। इसमें अफवाहें शामिल नहीं हैं।)

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications