Free Fire MAX के OB41 अपडेट के बाद पुराना वर्जन कब तक खेला जा सकता है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) का OB41 अपडेट रिलीज हो गया है। काफी समय से सभी लोग इसका इंतजार कर रहे थे। यह अपडेट अहम इसलिए भी था क्योंकि लगातार थोड़े-थोड़े बदलाव गेम में हो रहे थे लेकिन इस अपडेट के साथ कुछ बड़ी चीज़ों की उम्मीद की जा रही थी। देखा जाए तो कई सारे नए फीचर्स को लाया गया और कुछ चीज़ों को बेहतर करने की कोशिश की गई है।

Ad

हर एक खिलाड़ी गेम आते ही इसे अपडेट नहीं रहेगा। कई सारे प्लेयर्स अपने इंटरनेट कनेक्शन या बचे हुए डाटा के हिसाब से गेम को अपडेट या डाउनलोड करते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों के मन में यह बात जरूर चल रही होगी कि पुराना वर्जन कब तक गेम के अंदर उपलब्ध रहने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि Free Fire MAX के OB41 अपडेट के बाद पुराना वर्जन कब तक खेला जा सकता है।


Free Fire MAX के OB41 अपडेट के बाद पुराना वर्जन कब तक खेला जा सकता है?

आपको बता दें कि गेम रिलीज हो गया है (Image via Garena)
आपको बता दें कि गेम रिलीज हो गया है (Image via Garena)

Free Fire MAX का OB41 अपडेट आज यानी 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुआ है। यह अपडेट असल में सुबह 9:30 बजे से आया है। पिछले अपडेट की तरह यहां पर मेंटेनेंस ब्रेक नहीं है। ऐसे में सभी के मन में सवाल होगा कि गेम को कब तक बिना अपडेट किए खेला जा सकता है। डेवलपर्स ने इसपर जानकारी दी है।

उन्होंने बताया है कि आप पुराने वर्जन को 11 अगस्त 2023 को दोपहर 1:30 तक खेल सकते हैं। इसके बाद अगर आपको Free Fire MAX का आनंद लेना है, तो फिर ऐप को अपडेट करना होगा। देखा जाए तो यह अच्छी चीज़ है। खिलाड़ी अपनी सहूलियत से कभी भी गेम को अपडेट कर सकते हैं और उनका खेलने का अनुभव भी अभी खराब नहीं होगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications