Free Fire MAX में OB41 अपडेट के बाद नए Zombie Hunt Double Evil मोड को कैसे खेलें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB41 अपडेट के बाद नए Zombie Hunt Double Evil मोड को जोड़ा गया है। यह दो दिन पहले 10 अगस्त 2023 को शामिल किया गया है। कई लोगों को मोड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX में आए नए Zombie Hunt Double Evil मोड को लेकर बात करेंगे।


Free Fire MAX में OB41 अपडेट के बाद नए Zombie Hunt Double Evil मोड को कैसे खेलें?

youtube-cover

नए Zombie Hunt Double Evil मोड को Free Fire MAX के OB41 अपडेट के साथ जोड़ा गया है। जब भी आप गेम में कदम रखेंगे, आपकी मुलाकात “Mr. V” और “The Butcher” से होगी, जो ज़ोंबी पार्टनर होंगे। दोनों साइज में काफी बड़े होंगे और उनके पास काफी बार जिंदा होने का चांस रहेगा। साथ ही आपको उन लाइव्स को खत्म करना होगा और उन्हें फिनिश करना होगा। अगर आपने टाइमर के पहले उन्हें पराजित कर दिया, तो फिर आपकी जीत होगी।

वेंडिंग मशीन भी शामिल की गई है  (Image via Garena)
वेंडिंग मशीन भी शामिल की गई है (Image via Garena)

लॉबी ने आने के बाद आपको वेंडिंग मशीन मिलेगी, इससे आप अपनी पसंद के हथियारों का चुनाव कर सकते हैं। इसके बाद आपको किसी चीज़ में सुधार करने का मौका मिलेगा। आप अपने अनुसार किसी को चुन सकते हैं।

Mr. V और The Butcher (Image via Garena)
Mr. V और The Butcher (Image via Garena)

मोड की शुरुआत Mr. V से होगी और बाद में ज़ोंबी का बॉस फ्रेंड क्रेट में से खुल जाएगा। इसके बाद दो ज़ोंबी आर्मी सामने आएंगी। आपको अपनी टीम के साथ टाइमर खत्म होने से पहले उनसे बचना है। उनपर बुलेट्स द्वारा हमला करके गोल्ड पाया जा सकता है। इन गोल्ड्स द्वारा वेंडिंग मशीन से आयटम्स पाए जा सकते है।

मरने के बाद आप फिर से जिंदा हो पाएंगे और यह चीज़ टाइमर चलने तक होगी। आपको टोकन्स खरीदने होंगे और अगर आपके पास यह नहीं है, तो फिर आप जिंदा नहीं हो पाएंगे। आप ज़ोंबी बॉस और Mr. V को समय के पहले मार देते हैं, तो फिर आपकी जीत होगी।

App download animated image Get the free App now