Free Fire MAX का OB41 अपडेट: सर्वर, फीचर्स और अन्य छोटी-बड़ी जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के लिए 2023 में तीन अपडेट्स आए थे और तीनों ही तगड़े रहे थे। अब चौथा अपडेट OB41 जोड़ा गया है। इसके साथ ही कई सारी समस्याओं को खत्म किया गया है। साथ ही नई चीजों को शामिल किया गया है। इसी कारण Free Fire MAX का यह अपडेट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के सर्वर, फीचर्स और अन्य जानकारी पर नज़र डालेंगे।

Ad

Free Fire MAX का OB41 अपडेट अब उपलब्ध है

Garena ने ऐलान कर दिया है (Image via Garena)
Garena ने ऐलान कर दिया है (Image via Garena)

Garena का आधिकारिक अपडेट रिलीज किया जा चुका है। यह अपडेट कल आया था और अभी तक कई लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। अगर अभी भी कुछ लोगों ने इसे डाउनलोड नहीं किया है और पुराना वर्जन खेल रहे हैं, तो उन्हें बता दें कि दोपहर 1:30 तक गेम उपलब्ध रहेगा। इसके बाद आपको जरूर ही अपडेट को डाउनलोड करना होगा। सर्वर की बात करें, तो यह अभी से सभी के लिए उपलब्ध है। इस बार मेंटेनेंस ब्रेक देखने को नहीं मिला था और यह सही मायने में एक अच्छी चीज थी।

Ad

Free Fire MAX के OB41 अपडेट के कुछ खास फीचर्स

youtube-cover
Ad

Garena हर थोड़े समय में अपडेट लाकर फीचर्स को जोड़ता है और कुछ बड़े बदलाव भी करता है। इस बार अपडेट के साथ नया Zombie Hunt मोड देखने को मिला है। साथ ही मैप के अंदर भी थोड़े बदलाव देखने को मिले हैं।

क्लैश स्क्वाड मोड में Cyber Airdrop नाम का नया फीचर शामिल किया गया है और दोस्तों को रिवाइव करने के लिए Solo Dare नाम का खास विकल्प मौजूद है। Suzy कैरेक्टर को जोड़ा गया है और हर अपडेट की तरह इस बार भी कैरेक्टर की एंट्री हुई है। कुछ कैरेक्टर्स और हथियारों में बदलाव देखने को मिले हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications