Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर के साथ आए नए कैरेक्टर Ignis को लेकर छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) समय-समय पर अपडेट लाता है। अपडेट के साथ गेम में नए फीचर्स को जोड़ा जाता है। अमूमन हर एक अपडेट के साथ नया कैरेक्टर भी गेम में आता है। अभी OB42 एडवांस सर्वर आया है और इसके साथ एक नए कैरेक्टर के मुख्य अपडेट के साथ आने की जानकारी मिल गई है। इस आर्टिकल में हम उस नए कैरेक्टर को लेकर बात करेंगे और जानेंगे कि इसके पास क्या ताकत है।

Ad

Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर के साथ आए नए कैरेक्टर Ignis को लेकर छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर में नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इसके साथ कैरेक्टर्स में बदलाव भी देखने को मिला है और मुख्य वर्जन में भी इन्हें जोड़ा जाएगा। एक नए कैरेक्टर को भी एडवांस सर्वर में शामिल किया गया है और यह मुख्य वर्जन में भी आ सकता है। असल में इस कैरेक्टर का नाम Ignis है।

इस कैरेक्टर की ताकत के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। इसका इस्तेमाल करके आप आग पैदा कर सकते हैं और इसका इफेक्ट 8 सेकेंड्स तक रहता है। अगर कोई विरोधी इसके पार जाता है, तो फिर आग की लपट के कारण उसकी 30 HP गिर जाती है। साथ ही हर सेकेंड के साथ 10 HP का डैमेज बढ़ जाता है। कोई विरोधी, जिसने आर्मर पहना हुआ है, वो अगर फ्लेम्स को पार करता है, तो फिर उसके आर्मर की ताकत भी 10% तक कम हो जाती है।

youtube-cover

यह कैरेक्टर कई सारे लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आएगा। जो लोग आक्रमक तरीके से नहीं खेलते हुए सोच-समझकर आगे बढ़ने की कोशिश में रहते हैं, उनके लिए यह कैरेक्टर काफी अच्छा विकल्प माना जा सकता है। देखना होगा कि इसे मुख्य वर्जन में कुछ बदलावों के साथ लाया जाता है, या इसी ताकत के साथ रिलीज किया जाएगा।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications