Free Fire MAX में OB42 एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट और अन्य जानकारी

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB42 अपडेट में अभी बहुत समय है। इसके पहले एडवांस सर्वर रिलीज किया जाता है और अगले एडवांस सर्वर के बारे में जानने के लिए सभी उत्साहित होंगे। इस आर्टिकल में हम Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट और अन्य चीज़ों के बारे में जानेंगे।


Free Fire MAX में OB42 एडवांस सर्वर की संभावित रिलीज डेट और अन्य जानकारी

संभावित रिलीज डेट (Image via Garena)
संभावित रिलीज डेट (Image via Garena)

एडवांस सर्वर असल में मुख्य अपडेट के थोड़े पहले रिलीज होता है। इसका अर्थ है कि Free Fire MAX के OB42 एडवांस सर्वर की शुरुआत सितंबर 2023 के अंतिम हफ्ते में हो सकती है क्योंकि अभी का सीजन 2 महीने तक रहने वाला है। OB42 अपडेट असल में 8 से 10 अक्टूबर के बीच आ सकता है। ऐसे में इसके कुछ हफ्ते पहले खिलाड़ी नए फीचर्स ट्राय कर सकते हैं।

यह सभी जानकारी पिछले कुछ अपडेट्स के आधार पर आई है और इसी तरह से अगले अपडेट के लिए भी चीज़ें फॉलो की जा सकती है। आपको बता दें कि Garena ने आधिकारिक तौर पर अपडेट नहीं दिया है लेकिन जानकारी जरूर मिलने वाली होगी।


Free Fire MAX में OB42 एडवांस सर्वर को डाउनलोड करने का तरीका

आपको Free Fire के OB42 एडवांस सर्वर को डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन भी करना होगा। नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

स्टेप 1: एडवांस सर्वर की आधिकारिक वेबसाइट को खोलें।

आप इस लिंक से भी वहां जा सकते हैं: https://ff-advance.ff.garena.com

दो तरीकों से लॉगिन कर पाएंगे (Image via Garena)
दो तरीकों से लॉगिन कर पाएंगे (Image via Garena)

स्टेप 2: अपने मुख्य Free Fire MAX अकाउंट की आईडी द्वारा लॉगिन करें। आपको Facebook और Google का विकल्प मिलता है।

स्टेप 3: अकाउंट की जानकारी डालने के साथ एक ईमेल डालें। एप्लिकेशन सेंड हो जाएगी और अगर Garena ने इसे अप्रूव कर दिया, तो फिर आपको मेल पर एक्टिवेशन कोड मिल जाएगा।

डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा (Image via Garena)
डाउनलोड बटन पर क्लिक करना होगा (Image via Garena)

स्टेप 4: OB42 एडवांस सर्वर APK आने के बाद आपको डाउनलोड का बटन मिल जाएगा, उसपर क्लिक करें।

स्टेप 5: ऐप को इंस्टॉल करने के बाद एक्टिवेशन कोड डालते हुए आप गेम खेल सकते हैं।

App download animated image Get the free App now