Free Fire MAX के OB42 अपडेट की रिलीज डेट आई सामने, नए फीचर्स और बदलावों को लेकर हुआ खुलासा

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB42 अपडेट का हर कोई इंतजार कर रहा था। एडवांस सर्वर की टेस्टिंग हाल ही में पूरी हुई थी और अब फीचर्स के साथ रिलीज डेट का ऐलान होगा। इस अपडेट के साथ बरमूडा मैप, कैरेक्टर्स और हथियारों में चेंज आएगा। इस आर्टिकल में हम नए अपडेट की रिलीज डेट और फीचर्स के बारे में बात करेंगे।


Free Fire MAX के OB42 अपडेट की रिलीज डेट

OB42 अपडेट आने वाला है (Image via Garena)
OB42 अपडेट आने वाला है (Image via Garena)

Garena ने Free Fire MAX के OB42 अपडेट की रिलीज डेट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यह अपडेट 31 अक्टूबर 2023 को आने वाला है और अभी तक डेवलपर्स ने कई सारे टीजर रिलीज कर दिए हैं। यह साल 2023 का पांचवां बड़ा अपडेट है। इस अपडेट में नए फीचर्स और इवेंट्स आएंगे। यह अपडेट सुबह 9:30 को रिलीज होगा।


Free Fire MAX के OB42 अपडेट के फीचर्स

इन फीचर्स को लाया गया है (Image via Garena)
इन फीचर्स को लाया गया है (Image via Garena)

OB42 अपडेट में यह चीज़ें बदलने वाली है:

  • बैटल रॉयल – Economy में बदलाव, नए डिवाइस के लिए उपलब्ध, सेफ ज़ोन की मूवमेंट में बदलाव और छोटी-छोटी चीज़ें बदलेंगी।
  • नया CS स्पेशल मोड उपलब्ध होगा।
  • नया CS-रैंक सीजन 1 दिसंबर 2023 से शुरू होगा।
  • नया गिल्ड सिस्टम – Activation सिस्टम, बातचीत करने के फीचर्स, गिल्ड वॉर
  • Zombie Invasion मोड को बेहतर किया जाएगा।
  • Triple Wolves मोड को बेहतर किया जाएगा।
  • Bermuda Snow और Frozen Lake
  • Bermuda मैप के Peak और Hangar में बदलाव
  • नया Ignis कैरेक्टर आएगा, जिसके पास Flame Mirage नाम की ताकत होगी।
  • Nikita, Joseph और Jai कैरेक्टर में थोड़े बदलाव
  • Falco पेट में बदलाव
  • कैरेक्टर के संतुलन में बदलाव – Sonia, Nairi, Thiva, Dimitri, Orion, A124, Homer, Wukong और Iris
  • अन्य स्किल्स में थोड़े बदलाव : A124, Skyler और Tatsuya
  • हथियारों की स्किल्स में थोड़े चेंज

अन्य कई चीज़ों के मामले में भी OB42 अपडेट के साथ चेंज देखने को मिलने वाले हैं।

App download animated image Get the free App now