Free Fire MAX के OB43 अपडेट से जुड़े कुछ अहम फीचर्स

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB43 अपडेट को रिलीज कर दिया गया है। इस अपडेट के साथ गेम पहले से बेहतर हो गया है। कई सारे बग्स और ग्लीच को सही किया गया है। इसके अलावा नए फीचर्स को भी गेम में जगह दी गई है। कई लोगों को मुख्य फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं होगी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि डेवलपर्स ने किन-किन चीज़ों में बदलाव करने का मन बनाया है।


Free Fire MAX के OB43 अपडेट से जुड़े कुछ अहम फीचर्स

बैटल रॉयल गेम में अपडेट आया है (Image via Garena)
बैटल रॉयल गेम में अपडेट आया है (Image via Garena)

Free Fire MAX के नए अपडेट को आज ही जारी किया गया है और कई लोगों ने अभी तक इसे डाउनलोड करके खेलना भी शुरू कर दिया होगा। इसी बीच उन्हें शायद लाए गए फीचर्स के बारे में उतनी जानकारी नहीं होगी। आपको नीचे दिए गए कुछ अपडेट गेम में देखने को मिलेंगे:

  • नए Ryden कैरेक्टर की हुई एंट्री
  • Sonia, Santino और Orion कैरेक्टर की ताकत में हुए बदलाव
  • Ignis, Homer, Tatsuya, Antonio, Chrono और Wukong कैरेक्टर की ताकत को किया गया बैलेंस
  • Chaos-थीम से जुड़े इवेंट्स को जोड़ा जाएगा
  • Combat ट्रेट की होगी एंट्री
  • मैप में हुए छोटे-बड़े बदलाव
  • बैटल रॉयल मैचों में गाड़ियों के उपयोग को किया गया बेहतर
  • क्लैश स्क्वाड से जुड़े एड्जस्टमेंट्स किए गए
  • हथियारों के बैलेंस को लेकर गन्स में अपडेट

कुल मिलाकर देखा जाए तो Ryden कैरेक्टर को लेकर हर कोई उत्साहित नज़र आ रहा है। इसके अलावा कैरेक्टर्स और गन्स में हुए बदलाव भी काफी ज्यादा अहम माने जा रहे हैं। क्लैश स्क्वाड और बैटल रॉयल मैचों को भी हर अपडेट की तरह इस बार भी बेहतर करने की पूरी कोशिश की गई। नए इवेंट्स के बारे में भी जानकारी दी गई। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस अपडेट में कई ऐसी चीज़ें रही, जो चर्चा का विषय बनी।

App download animated image Get the free App now