Free Fire MAX के OB43 अपडेट में आने वाले सभी मुख्य फीचर्स पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB43 अपडेट को लेकर काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है। कुछ ही दिनों में इसे रिलीज किया जाएगा। इस अपडेट के साथ गेम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। डेवलपर्स ने कुछ बदलावों के बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी दे दी है। एडवांस सर्वर में कुछ फीचर्स आ गए लेकिन अब यह पता लग गया है कि खिलाड़ी नए वर्जन में किन-किन बदलावों की उम्मीद लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम गेम के OB43 अपडेट के कुछ अहम फीचर्स पर एक नज़र डालने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB43 अपडेट में आने वाले सभी मुख्य फीचर्स पर एक नज़र

नए अपडेट के साथ ढेरों बदलाव भी होने वाले हैं (Image via Garena)
नए अपडेट के साथ ढेरों बदलाव भी होने वाले हैं (Image via Garena)

खिलाड़ी Free Fire MAX के नए OB43 अपडेट से नीचे दिए गए फीचर्स की उम्मीद लगा सकते हैं:

Ad
  • Chaos Coming नाम के इन-गेम इवेंट्स की एंट्री होने वाली है
  • Nexterra मैप में थोड़े चेंज देखने को मिलेंगे। Zipway बदलेगा और मैप का साइज भी छोटा होगा। इसी के साथ स्ट्रक्चर और अन्य तरह के एडजस्टमेंट भी देखने को मिलेंगे।
  • नए Ryden कैरेक्टर की एंट्री देखने को मिलेगी। इसमें कैरेक्टर के पास Spider Trap नाम की ताकत होगी।
  • Santino कैरेक्टर की ताकत में बड़ा बदलाव होगा।
  • Ignis, Homer, Wukong, Chrono, Tatsuya, Sonia, Orion, Antonio, Alvaro और Ford की स्किल्स में थोड़ा एडजस्टमेंट किया जाएगा।
  • M500, G36, VSS, Kingfisher, Trogon और M60 जैसी गन्स में थोड़ा एडजस्टमेंट होगा।
  • बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड मोड में भी थोड़े अपडेट देखने को मिलने वाले हैं।)

नए पैच में इन-गेम इवेंट्स की जानकारी भी दी गई है। पिछले कुछ अपडेट्स के साथ इवेंट्स को भी लगातार रिलीज किया जा रहा है। इस बार भी यह चीज़ जारी रहेगी। इसी बीच लोगों को मुख्य इनाम भी देखने को मिलेंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications