Free Fire MAX के OB43 अपडेट का साइज कितना है और इसे किस तरह डाउनलोड करें?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में आज नया अपडेट रिलीज किया गया है। कई लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि OB43 अपडेट के लिए काफी समय से हाइप थी और डेवलपर्स ने आज इसे गेम में जोड़ दिया। कई लोगों ने इसे अभी तक अपडेट नहीं किया होगा क्योंकि उन्हें साइज के हिसाब से स्टोरेज खाली करनी होगी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि नया अपडेट आने के बाद गेम का साइज कितना हो गया है।

Free Fire MAX के OB43 अपडेट का साइज कितना है और इसे किस तरह अपडेट करें?

नया अपडेट (Image Credit ff.garena.com)
नया अपडेट (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX के OB43 अपडेट के साथ गेम में ढेरों बदलाव हुए हैं। इसी कारण साइज में पहले के मुकाबले जरूर थोड़ा फर्क आया है। यह गेम असल में 587 MB का है। देखा जाए तो अगर आपको गेम को इंस्टॉल करना है, तो फिर कम से कम 1 GB के करीब आपके पास खाली होनी चाहिए। अगर ध्यान दिया जाए तो यह सिर्फ APK फाइल का साइज है।

गेम के इंस्टॉल होने के बाद आपको रिसोर्स पैक भी डाउनलोड करना होगा, जिसके लिए स्टोरेज खाली होनी चाहिए। इसी वजह से हमने आपको ज्यादा जगह रखने की सलाह दी है। कई लोगों को अपडेट करते नहीं आता होगा। आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके गेम को अपडेट कर सकते हैं:

स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर को अपने एंड्रॉइड फोन पर खोलें।

स्टेप 2: सर्च बटन पर क्लिक करें और Free Fire MAX गेम को सर्च करें।

स्टेप 3: इंस्टॉल किया हुआ गेम खोलें और अपडेट वाले बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4: थोड़ी देर इंतजार करें और फिर गेम डाउनलोड होने लगेगा। इंटरनेट अच्छा होना चाहिए।

स्टेप 5: गेम इंस्टॉल हो जाएगा और आप नए फीचर्स को आसानी से टेस्ट कर सकते हैं।

App download animated image Get the free App now