Free Fire MAX के OB43 अपडेट द्वारा हथियारों में होने वाले बदलावों पर एक नज़र

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में अपडेट के साथ ढेरों बदलाव देखने को मिलते हैं। OB43 अपडेट जल्द ही रिलीज होने वाला है। इस अपडेट के साथ खिलाड़ियों को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। गेम में बदलाव होंगे और हथियारों में स्टैट्स भी बदल जाएंगे। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि हथियारों के स्टैट्स में किस तरह से बदलाव देखने को मिलेगा।

Ad

Free Fire MAX के OB43 अपडेट द्वारा हथियारों में होने वाले बदलावों पर एक नज़र

हथियारों में बदलाव होगा . (Image via Garena)
हथियारों में बदलाव होगा . (Image via Garena)

Free Fire MAX में हर अपडेट के साथ हथियारों में थोड़ा बदलाव होता है। इसके साथ ही नए वेपन्स को भी शामिल किया जाता है। इन सभी चीज़ों के बावजूद OB43 अपडेट में कोई नई गन नहीं आएगी। आपको कुछ ही गन्स में चेंज देखने को मिलेगा। नीचे इस बारे में जानकारी है:

Ad
  • Kingfisher का डैमेज +7% तक बढ़ेगा और इसकी रेंज में 10% गिरावट देखने को मिलेगी।
  • G36 का डैमेज +3% तक बढ़ जाएगा और एक्यूरेसी के मामले में +5% तक सुधार होगा।
  • M500 का हेडशॉट द्वारा डैमेज +5% तक बढ़ता हुआ दिखने वाला है।
  • M60 का अधिकतम डैमेज 10% तक कम हो जाएगा।
  • Trogon का डैमेज 7% तक कम होता हुआ नज़र आएगा और मैगज़ीन काउंट में भी 3 बुलेट्स कम होंगी।
  • VS का रेट ऑफ फायर +10% तक बढ़ता हुआ नज़र आने वाला है।

आप इन सभी गन्स के स्टैट्स के बारे में आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी देख सकते हैं। Kingfisher और G36 को कई लोग उपयोग करते हैं। अन्य गन्स, जिनमें बदलाव हो रहा है, उनके मुकाबले यह दो गन्स ज्यादा इस्तेमाल होती है। इसी के चलते हर किसी को इन्हें उपयोग करने के तरीके में भी बदलाव करना होगा। इसके अलावा M60 के स्टैट्स में सुधार होने से ज्यादा लोग इसे लूट करते हुए दिखेंगे।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications