Free Fire MAX के OB43 अपडेट की संभावित रिलीज डेट क्या है?

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB42 अपडेट कुछ समय पहले आया था और यह काफी ज्यादा सफल साबित हुआ। अब अगले महीने एक और नया अपडेट देखने को मिलने वाला है। OB43 अपडेट के लिए अभी से फैंस के बीच उत्साह नज़र आ रहा है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर यह अपडेट आधिकारिक तौर पर कब रिलीज किया जाने वाला है। इसलिए इस आर्टिकल में हम गेम के OB43 अपडेट की संभावित रिलीज डेट को लेकर बात करने वाले हैं।

Ad

Free Fire MAX के OB43 अपडेट की संभावित रिलीज डेट क्या है?

OB42 अपडेट कई लोगों को बहुत पसंद आया था। इस अपडेट के साथ विंटर सीजन की थीम को जोड़ा गया था। इसके अलावा हर अपडेट की तरह हथियारों, कैरेक्टर्स और अन्य चीज़ों में भी छोटे-छोटे बदलाव देखने को मिले। इस स्थिर अपडेट के बाद अब सभी की नज़र अगले अपडेट पर रहने वाली है।

अमूमन डेवलपर्स अपडेट की रिलीज डेट से कुछ दिनों पहले तक आधिकरिक तारीख का खुलासा नहीं करते हैं। पिछले कुछ अपडेट्स का पैटर्न देखा जाए, तो OB43 अपडेट को संभावित तौर पर 24 जनवरी 2024 को रिलीज किया जा सकता है। इसका बड़ा कारण यह है कि उस समय क्लैश स्क्वाड मोड का रैंक सीजन खत्म होगा।

यह साल 2024 का Garena की ओर से पहला सबसे बड़ा अपडेट रहने वाला है। आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है और यह सिर्फ एक अनुमान है। Free Fire MAX में इस अपडेट को लाने के पहले एडवांस सर्वर द्वारा टेस्टिंग की जाएगी और इसके बाद चीज़ों के बारे में प्लानिंग देखने को मिल जाएगी। साल का पहला अपडेट जरूर प्रभावशाली होना चाहिए और इसी बात का ध्यान डेवलपर्स भी रखना चाहेंगे। वो जरूर कुछ अनोखे और खास फीचर्स को गेम में रिलीज करके फैंस का ध्यान खींच सकते हैं।

Edited by Ujjaval E-Sports
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications