Free Fire MAX के OB43 वर्जन द्वारा गन्स और हथियारों में हुए अपडेट पर एक नज़र 

Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com
Free Fire MAX Image Credit ff.garena.com

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) के OB43 अपडेट को रिलीज किया गया है। हथियारों में इसके साथ कई बदलाव होते हैं। कैरेक्टर्स में लगातार चेंज होते आए हैं और गन्स के मामले में भी होता है। किसी नए हथियार को गेम में नहीं जोड़ा गया है। आपको बता दें कि किसी नई गन को अपडेट के साथ नहीं लाया गया है लेकिन मौजूदा विकल्पों में थोड़े चेंज देखने को मिले हैं। इस आर्टिकल में हम OB43 अपडेट द्वारा हथियारों के संतुलन में हुए बदलावों पर नज़र डालेंगे।


Free Fire MAX के OB43 वर्जन द्वारा गन्स और हथियारों में हुए अपडेट पर एक नज़र

OB43 अपडेट के साथ हथियारों में बदलाव (Image via Garena)
OB43 अपडेट के साथ हथियारों में बदलाव (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB43 अपडेट के साथ 6 गन्स के स्टैट्स में बदलाव देखने को मिला है। नीचे दी गई गन्स में बदलाव हो गया है:

G36

G36 गन के डैमेज और एक्यूरेसी दोनों के मामले में सुधार हो गया है। डैमेज 3% तक बढ़ गया है और 5% तक एक्यूरेसी में सुधार आया है। इससे हथियारों का सही तरह से उपयोग किया जा सकेगा और कंट्रोल भी बना रहेगा।


M500

M500 गन में हेडशॉट डैमेज 5% तक बढ़ जाएगा। इसके अलावा निशाना पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगा।


M60

M60 द्वारा डैमेज आउटपुट 10% तक कम हो गया। यह गन पहले उतनी खास नहीं थी और जरूर ही पहले के मुकाबले यह ज्यादा निराशाजनक हो गई है।


Trogon

Trogon काफी ज्यादा लोकप्रिय हथियार है। इस गन के स्टैट्स में डैमेज 7% तक कम गया है। इसके साथ ही इम्पैक्ट को स्थिरता देने के लिए मैगज़ीन में गोलियों की संख्या भी 3% तक कम हो गई है।


VS

VS का रेट ऑफ फायर 10% तक बढ़ने वाला है। इससे गन काफी ज्यादा आक्रमक हो गई है और रैपिड फायरिंग भी की जा सकेगी।

Kingfisher

Kingfisher कई लोगों की फेवरेट है। नए अपडेट के बाद रेंज 10% कम हो गई है और डैमेज 7% तक बढ़ जाता है।

App download animated image Get the free App now