Free Fire MAX के OB44 एडवांस सर्वर APK की रिलीज डेट, साइज और छोटी-बड़ी हर जानकारी

Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)
Free Fire MAX (Image Credit ff.garena.com)

Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) में OB44 एडवांस सर्वर को जल्द ही रिलीज किया जाने वाला है। इसके लिए हर कोई उत्साहित है। आपको बता दें कि यह सर्वर 22 मार्च 2024 को गेम में आ जाएगा। यह इवेंट 3 अप्रैल 2024 तक गेम का हिस्सा रहने वाला है। इसके बाद डेवलपर्स OB44 अपडेट को रिलीज करने की तैयारी में लग जाएंगे।

एंड्रॉइड पर गेम खेलने वाले प्लेयर्स जरूर एडवांस सर्वर के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। इसके बाद आपको APK आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगा, उसका उपयोग करके आप नए फीचर्स को टेस्ट कर पाएंगे। अगर आप iOS का उपयोग करते हैं, तो फिर एडवांस सर्वर आपके लिए नहीं है। आपको सीधा मुख्य अपडेट के लिए इंतजार करना होगा।


Free Fire MAX के OB44 एडवांस सर्वर APK की रिलीज डेट, साइज और छोटी-बड़ी हर जानकारी

OB44 एडवांस सर्वर की टाइमलाइन (Image via Garena)
OB44 एडवांस सर्वर की टाइमलाइन (Image via Garena)

Free Fire MAX के OB44 एडवांस सर्वर की APK फाइल 22 मार्च 2024 से उपलब्ध होने वाली है। इसी दिन से सर्वर शुरू होगा। आपको बता दें कि अभी तीन दिन और हैं और आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट यह है: https://ff-advance.ff.garena.com.

800 MB – 1 GB के बीच आपको इस एडवांस सर्वर का साइज मिलेगा। इसी कारण आपको इस चीज़ का ध्यान जरूर रखना है कि आपके डिवाइस पर इतनी जगह जरूर मौजूद हो। डाउनलोड की प्रक्रिया बहुत आसान है और उसके बाद आपको गेम को इंस्टॉल करना होगा। आपको बता दें कि अननॉन सोर्स को स्वीकृति देकर ही आप सर्वर को डाउनलोड कर सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन करने के दौरान एक्टिवेशन कोड मिलता है, गेम के अंदर आपको उसका उपयोग करके लॉगिन करना होगा। यह कोड काफी कम मात्रा में रिलीज किया जाता है। अगर आपकी किस्मत रही, तो फिर आपको जरूर ही यह कोड दिया जा सकता है। यह सर्वर 3 अप्रैल 2024 को खत्म हो जाएगा।

App download animated image Get the free App now